दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनेंगे इलॉन मस्क:1 ट्रिलियन डॉलर पैकेज को मंजूरी; अब रोबोट्स पर फोकस, इससे गरीबी मिटाने का दावा

टेस्ला कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 6 नवंबर को CEO इलॉन मस्क का 1 ट्रिलियन डॉलर का पे पैकेज पास कर दिया है। ये पैकेज अब उन्हें दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना सकता है। वोटिंग में 75% से ज्यादा शेयरधारकों ने हां कहा, जिसमें मस्क के 15% शेयर्स शामिल नहीं थे। पे पैकेज मंजूर होने के बाद मस्क ने शेयरधारकों को थैंक किया। उन्होंने कहा, “ये टेस्ला का नया चैप्टर नहीं, बल्कि नई बुक है। लोग गरीबी खत्म करने और अच्छी मेडिकल केयर की बात करते हैं, लेकिन सिर्फ एक तरीका है- ऑप्टिमस रोबोट। ये साइ-फाई जैसा लगता है, लेकिन रियल है।” सेलफोन से बड़ा प्रोडक्ट होगा ऑप्टिमस रोबोट रोबोट्स पर बात करते हुए मस्क ने कहा, “ये सबसे बड़ा प्रोडक्ट होगा, सेल फोन्स से भी बड़ा… हर इंसान को अपना पर्सनल रोबोट चाहिए होगा।” उन्होंने दावा किया कि रोबोट्स सर्जन्स रिप्लेस कर देंगे, ग्लोबल पॉवर्टी खत्म करेंगे, इकोनॉमी रीशेप करेंगे। ऑप्टिमस टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट है, जो 2021 में अनाउंस हुआ और 2022 में पहला प्रोटोटाइप दिखाया गया। इसका मकसद फैक्ट्री वर्क, घरेलू काम या वो जॉब्स करना है जो इंसान नहीं करना चाहते। टेस्ला का फोकस अब रोबोट और ऑटोनॉमस कार्स पर ही है। तीन बड़ी शर्तों को पूरा करने पर ही मिलेगा पैकेज ये 1 ट्रिलियन डॉलर का कंपनसेशन एग्रीमेंट 10 साल का प्लान है, जिसमें मस्क को 12 हिस्सों में स्टॉक ऑप्शन्स मिलेंगे। फुल पेमेंट पाने के लिए कुछ बेंचमार्क पूरे करने पड़ेंगे। टेस्ला की करंट वैल्यू 1.40 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 124 लाख करोड़ रुपए है। पैकेज के लिए 466% ग्रोथ की जरूरत है, जो एनवीडिया के $5 ट्रिलियन की रिकॉर्ड वैल्यू से भी आगे है। मस्क की कंपनी में होल्डिंग बढ़कर 29% हो सकती है मस्क पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं, और ये प्लान पास होने से उनकी होल्डिंग 15% से बढ़कर 29% हो सकती है। कंपनी के चेयरमैन रॉबिन डेनहोल्म ने कहा, “ये प्लान टेस्ला को सुपरचार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है, कोई आसान टारगेट नहीं है।” EV से शिफ्ट, रोबोटैक्सी और ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर नजर टेसला अब EVs से ज्यादा सेल्फ-ड्राइविंग कार्स, रोबोटैक्सी और ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर फोकस कर रही है। मस्क ने शेयरधारक मीटिंग में कहा कि रोबोट्स कार्स से ज्यादा इंपॉर्टेंट हैं। फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर अभी ड्राइवर अटेंशन की जरूरत रखता है। रोबोट्स अभी डेवलपमेंट में हैं और बिक्री नहीं हो रही, तो टारगेट्स मिस होने पर मस्क को शेयर्स नहीं मिलेंगे। कंपनी चैलेंजेस के बावजूद ये पैकेज मोटिवेशन के तौर पर देखा जा रहा है। 1 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज से मजबूत इन्फ्लुएंस चाहते हैं मस्क मस्क का कहना है कि पैकेज वेल्थ के लिए नहीं, बल्कि वोटिंग कंट्रोल के लिए है ताकि वो स्ट्रॉन्ग इन्फ्लुएंस रख सकें लेकिन फायर भी हो सकें अगर जरूरी हो। मस्क के समर्थक बोले- ये मोटिवेशन है, विरोधी बोले- वेल्थ कंसंट्रेशन टेस्ला के बोर्ड और कई इनवेस्टर्स, जैसे फ्लोरिडा का पब्लिक पेंशन फंड, इस प्लान को मस्क को मोटिवेट करने वाला बता रहे हैं। फंड ने फाइलिंग में कहा… लेकिन न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के पेंशन फंड्स ने विरोध किया। नॉर्वे सोवरेन वेल्थ फंड ने कहा, “मस्क की वैल्यू क्रिएशन की तारीफ है, लेकिन अवॉर्ड का साइज, डाइल्यूशन और की पर्सन रिस्क चिंता की बात है। वहीं पोप लियो XIV ने कहा- मस्क का कंपेंसेशन वर्किंग पीपल और अमीरों के बीच गैप का सिंप्टम है। टेस्ला वर्कर्स की मीडियन सैलरी 2024 में $57,000 थी।

More From Author

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया:सीरीज 1-1 से बराबर; डी कॉक का नाबाद शतक,डि जॉर्जी साथ 153 रन की पार्टनरशिप

मध्य प्रदेश में तापमान 11°, दिल्ली में 12.7° पहुंचा:अगले 2-3 दिन में कड़ाके की ठंड; हिमाचल में -5.5 डिग्री पारा, कश्मीर में भी बर्फबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *