सोना ₹319 गिरकर ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹1,208 बढ़कर ₹1.47 लाख किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोने के दाम में आज यानी 6 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 319 रुपए गिरकर 1,20,100 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी 1,208 रुपए बढ़कर 1,47,358 रुपए प्रति किलोग्राम आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,46,150 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹43,938 और चांदी ₹61,341 महंगी हुई आने वाले दिनों में सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इस साल आने वाले दिनों में इसकी कीमत 1.20 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी ब्राजीलियन मॉडल सामने आई:दावा- लेरिसा नाम है; वीडियो में बोली- बिना पूछे तस्वीर खरीदी, कभी भारत नहीं गई

बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर फिर आई 3 ट्रेनें:यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरबा मेमू से नीचे उतरे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *