RCB बिकने की तैयारी में:2026 IPL से पहले बिक्री प्रक्रिया पूरी होगी; कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले बिक सकती है। डियाजियो पीएलसी की भारतीय इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ने बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को एक लेटर लिखा है। कंपनी ने लेटर में बताया कि वे अपनी सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में किए गए निवेश की समीक्षा शुरू कर रही है। यह प्रक्रिया RCB की पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए होगी और कंपनी को उम्मीद है कि समीक्षा 31 मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी। USL पहले विजय माल्या की कंपनी थी। माल्या के दिवालिया होने पर इसे ब्रिटिश लिकर कंपनी डियाजियो ने खरीद लिया। डियाजियो ही RCB की मालिक हो गई। USL के प्रबंध निदेशक ने कहा-RCB कंपनी का अहम ब्रांड
USL के प्रबंध निदेशक और CEO प्रवीण सोमेश्वर ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कंपनी के लिए हमेशा एक अहम ब्रांड रहा है, लेकिन यह उनके मुख्य कारोबार यानी शराब-पेय व्यवसाय का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कदम दिखाता है कि USL और डियाजियो अपने भारत के कारोबार की समय-समय पर समीक्षा करते रहते हैं ताकि कंपनी का कामकाज बेहतर हो और आगे भी मजबूत बना रहे। कंपनी ने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि RCB टीम और उससे जुड़े लोगों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहें। सितंबर में सीरम इंस्टीट्यूट के खरीदने की चर्चा आई थी
एक महीने पहले यह चर्चा में थी कि वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट RCB को करीब 17 हजार करोड़ रुपए खरीद सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के CEO आदर पूनावाला इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए बोली लगा रहे हैं। उनकी X पोस्ट ने इन अटकलों को बढ़ाया था। अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा ‘सही वैल्यूएशन पर RCB एक बेहतरीन टीम है’। इससे पहले IPL के फाउंडर ललित मोदी ने कहा था कि ऐसा लगता है RCB के मालिकों ने इसे बेचने का अंतिम फैसला कर लिया है। हालांकि RCB की मालिक कंपनी डियाजियो से उस समय कुछ भी नहीं कहा था। अब तक सबसे महंगी टीम लखनऊ जॉयंट्स
अब तक IPL की सबसे महंगी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स है। अगर RCB बिकती है, तो यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होगा। साल 2021 में जब IPL में दो नई टीमें — लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स — जोड़ी गई थीं। तब लखनऊ को RPSG ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपए में और गुजरात को CVC कैपिटल ने 5,625 करोड़ रुपए में खरीदा था। ये अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी डील्स मानी जाती हैं। वहीं, RCB की वैल्यूएशन करीब 2 बिलियन डॉलर (लगभग 17,000 करोड़ रुपए) आंकी जा रही है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स की खरीद कीमत से कहीं ज्यादा है। ब्रिटिश कंपनी ने विजय माल्या से खरीदी थी RCB
पहले RCB के मालिक शराब कारोबारी विजय माल्या थे, लेकिन 2016 में जब माल्या मुश्किल में फंसे, तो डियाजियो ने उनकी शराब कंपनी के साथ-साथ RCB को भी खरीद लिया। RCB को 2008 में विजय माल्या ने 111.6 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उस समय के हिसाब से रुपए में ये रकम करीब 476 करोड़ रुपए थी। ये उस समय दूसरी सबसे महंगी IPL टीम थी। माल्या की कंपनी USL के जरिए RCB का मालिकाना हक था। 2014 में डियाजियो ने USL में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी और 2016 तक माल्या के बाहर होने के बाद RCB की पूरी मालकियत डियाजियो के पास आ गई। अभी RCB का संचालन USL की सब्सिडियरी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) करती है। RCB ने IPL में केवल एक खिताब जीता है 2008 में IPL शुरू होने के बाद से RCB ने अब तक सिर्फ एक IPL खिताब जीता है। साल 2025 में IPL में RCB ने अपना खिताब जीता। वहीं WPL में विमेंस टीम भी एक बार खिताब जीता है। साल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। फिर भी यह टीम सबसे मूल्यवान तीन फ्रेंचाइजियों में से एक मानी जाती है। इसके पीछे दो बड़े कारण हैं- RCB के साथ एक विवाद भी जुड़ा, जीत के जश्न में भगदड़
नवंबर 2025 तक RCB एक विवाद में घिरी रही है। 4 जून को टीम की पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद हुए जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। यह घटना राजनीतिक मुद्दा बन गई थी। तभी से यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि USL और Diageo अब RCB से अपना हाथ खींच सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का 2008 से IPL सफर
IPL के उद्घाटन एडिशन यानी 2008 में वह 7वें स्थान पर रही। 2009 में वह दमदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, 2010 में उसने अच्छा प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन तीसरे स्थान पर रही।
2011 में RCB फाइनल तक पहुंची, लेकिन जीत नहीं सकी और दूसरे स्थान पर रही। 2012 और में वह पांचवें स्थान पर रही। इसके बाद अगले साल उसका प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप रहा और विराट कोहली के नेतृत्व में टीम अंक तालिका में आखिरी यानी आठवें स्थान पर रही। 2014 में भी RCB की स्थिति नहीं सुधरी और वह सातवें स्थान पर रही। 2015 में कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी ने अपना प्रदर्शन सुधारा और तीसरे स्थान पर रही। 2016 में कोहली की सेना खिताब से चूकी और दूसरे स्थान पर रही। 2017 में एक बार फिर RCB का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह पॉइंट टेबल में अंतिम स्थान पर रही। 2018 में छठे और 2019 में सबसे निचले पायदान पर रही। जबकि 2020 में टीम चौथे नंबर पर रही। 2021 में टीम तीसरे स्थान पर रही। जबकि 2022 में चौथे, 2023 में छठे और 2024 में चौथे स्थान पर रही। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IND vs AUS चौथा टी-20 आज:हेड और कुलदीप नहीं खेलेंगे, ग्लेन मैक्सवेल वापसी कर सकते हैं; सीरीज 1-1 से बराबर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस दोपहर 1.15 बजे होगा। भारत ने कुलदीप यादव और ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर ट्रैविस हेड को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है। पूरी खबर

More From Author

बोगी से रिस-रिसकर गिर रहा था यात्रियों का खून:प्रत्यक्षदर्शी बोले-ट्रेन के अंदर तड़पते-कराहते देखा, लहूलुहान थे बच्चे-महिलाएं, पढ़िए अपनों को तलाशते लोगों की पीड़ा

स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी गूगल:स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस महाराष्ट्र से शुरू होगी, ब्याज दर में हो सकती है 0.50% की कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *