साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान:ऋषभ पंत की 3 महीने बाद वापसी; 14 नवंबर से 2 मैच की सीरीज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की 3 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। वे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। पंत के पैर के पंजे में फ्रैक्चर था। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेले थे। बुधवार को जारी टीम में पंत को तमिलनाडु के नारायण जगदीशन की जगह चुना गया। पंत ने 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 4 दिनी मैच में भारत ए की कप्तानी की थी। उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। वेस्टइंडीज के लिए होम सीरीज में नहीं खेले पंत
ऋषभ पंत चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की होम सीरीज नहीं खेल सके थे। उस सीरीज में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप। गुवाहाटी में पहली बार टेस्ट मैच होगा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में, जबकि दूसरा 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब गुवाहाटी में कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। —————————————-

More From Author

गूगल स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी:कंपनी ने प्रोजेक्ट ‘सनकैचर’ का ऐलान किया, 2027 में दो प्रोटोटाइप सैटेलाइट लॉन्च करेगी

UP DEl.Ed. का भी पेपर लीक, 2 गिरफ्तार:राज्‍य में 5 साल में 6 पर्चे लीक; पिछले साल बोर्ड एग्‍जाम के पेपर भी लीक हुए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *