इंदौर जिले के महू में यात्रियों से भरी एक बस और कार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने 3 मौत की पुष्टि की है। जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसा सोमवार रात करीब 9.40 बजे सिमरोड के पास भेरूघाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस ओंकारेश्वर से इंदौर की ओर आ रही थी। तभी उसकी कार से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना है कि बस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। करीब 30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। कुछ लोगों को बस के कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। इस हादसे में घायल लोगों को इंदौर के एमवाय अस्पताल और महू के सिविल अस्पताल लाया गया है। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर मौत हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल एसडीएम महू को मौके पर भेजकर घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर ने पूरी घटना के जांच के आदेश भी दिए है। हादसे के बाद की तस्वीरें
