लुधियाना के कबड्डी खिलाड़ी का पोस्टमॉर्टम आज:72 घंटों से पैतृक गांव में फ्रीजर में रखा है शव, परिवार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ा था

पंजाब के लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह का आज 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम होगा। शुक्रवार (31 अक्टूबर) की दोपहर तेजपाल की एसएसपी ऑफिस के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से उसका पैतृक गिद्दड़विंडी गांव के श्मशान घाट में फ्रीजर में रखा हुआ है। इसका कारण है कि परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को ना तो पोस्टमॉर्टम करने दिया और ना ही अंतिम संस्कार। रविवार की दोपहर पुलिस ने जब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो परिवार का रुख थोड़ा नरम पड़ा। पुलिस अधिकारियों के समझाने और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ही परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुआ। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को तेजपाल के शव को सिविल अस्पताल जगराओं में लाया जाएगा, जहां पोस्टमॉर्टम करने के बाद फिर से शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उधर, परिवार ने भी मंगलवार को तेजपाल का अंतिम संस्कार करने की बात कही है। परिवार चाहेगा तो मेडिकल बोर्ड बनाकर करेंगे पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने सिविल अस्पताल की एसएमओ को इस बारे में सूचित कर दिया है। सिविल अस्पताल में तेजपाल के पोस्टमॉर्टम के लिए पूरी तैयारियां कर दी हैं। एसएमओ डॉ गुरविंदर कोर ने बताया कि परिवार ने अभी तक मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने को नहीं कहा है। अगर परिवार चाहेगा तो मौके पर ही मेडिकल बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम किया जाएगा। विदेश से बुआ के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के मुताबिक तेजपाल की बुआ विदेश से आ रही हैं और वह आज शाम चार बजे तक जगराओं के गिद्दड़विंडी गांव में पहुंचेंगी। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार का समय तय किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट में किया जाएगा। पहले जानिए पिता ने पुलिस को हत्या के बारे में क्या बताया था…. अब जानिए पुलिस ने मामले में क्या-क्या किया… तीसरे आरोपी काला पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी
पुलिस ने तीन आरोपियों को केस में नामजद किया था और बाकी अज्ञात लोगों को भी पर्चे में शामिल किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी हनी रोमी और गगना को गिरफ्तार कर लिया है। अब काला रोमी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। काला रोमी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के सहयोगियों की जानकारी ले रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से उनके अज्ञात सहयोगियों के बारे में भी पूछा जा रहा है कि वो कौन थे। पुलिस जल्दी ही अन्य लोगों की पहचान करके उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी।​​ पूछताछ में खुलासा, राजस्थान के ​​​कोटा से खरीदे थे हथियार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जो हथियार बरामद हुए हैं उन्हें राजस्थान के कोटा से खरीदा गया है। पुलिस आरोपियों से हथियार कैसे खरीदे और राजस्थान से यहां तक कैसे पहुंचाए इस पर भी पूछताछ कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी खुलेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे और वांछित होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ———————- ये खबर भी पढ़ें… लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या:बदमाशों ने SSP ऑफिस के पास 20 मिनट तक पीटा, फिर छाती में मारी गोली पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को कबड्‌डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। वारदात जगराओं में SSP ऑफिस से 250 मीटर की दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर 2 गाड़ियों में आए थे, जबकि कबड्‌डी खिलाड़ी अपनी कार में था। पार्किंग में खिलाड़ी की कार आरोपियों की गाड़ी से टकराई। इस पर विवाद हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

More From Author

​​​​​​​पंजाबी ड्राइवरों से हुए एक्सीडेंट के बाद ट्रंप सरकार सख्त:इंग्लिश स्पीकिंग जरूरी, अब तक 7 हजार फेल, लाइसेंस सस्पेंड; USA में 1.50 लाख पंजाबी ड्राइवर

47 साल इंतजार के बाद वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय टीम:दीप्ति ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट; शेफाली फाइनल की यंगेस्ट हाफ सेंचुरियन; रिकॉर्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *