इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद:क्या ऑलटाइम हाई पर पहुंचेगा सेंसेक्स-निफ्टी, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे

3 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है। दूसरी तिमाही के नतीजे, ग्लोबल मार्केट संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। बीते हफ्ते मार्केट्स ने चार हफ्तों की लगातार बढ़त की स्ट्रिक तोड़ दी, प्रॉफिट बुकिंग और मिक्स्ड ग्लोबल सिग्नल्स के बीच हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। अभी निफ्टी 25,722 के स्तर पर है। अगर उसे ऑलटाइम हाई बनाना है तो 500 अंक से ज्यादा चढ़ना होगा, जो थोड़ा मुश्किल लगता है। इस हफ्ते बाजार भी 4 दिन ही खुलेगा। 5 नवंबर को गुरुनानक जयंती के चलते ये बंद रहेगा। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। चलिए समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट जोन: 25,637 | 25,553 | 25,395 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका मिल सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 25,880 | 26,038 | 26,122 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर नई तेजी आ सकती है। मार्केट डायरेक्शन अगला ट्रेडिंग डे (3 नवंबर): मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोमवार को मार्केट करीब 50-75 पॉइंट ऊपर 25,775-25,800 के आसपास खुल सकता है। दिन के कारोबार में इसके 25,850–25,900 तक जाने की उम्मीद है। इमिडिएट सपोर्ट 25,700 पर है। यानी, 25,700 का लेवल ब्रेक होने पर 25,650 तक जा सकता है। पूरे हफ्ते (3-7 नवंबर): हफ्ते भर में मार्केट मॉडरेट पॉजिटिव रह सकता है। हफ्ते के अंत तक इसके 25,900–26,000 तक जाने की उम्मीद है। ये लेवल टेक्निकल एनालिसिस, ऑप्शन चेन के OI डेटा और DII की खरीदारी पर आधारित हैं। सावधानी जरूरी: बाजार में कभी भी उतार-चढ़ाव तेज हो सकता है, इसलिए कोई भी ट्रेड लेने के बाद रिस्क मैनेजमेंट और स्टॉप-लॉस का इस्तेमाल जरूर करें। ग्लोबल मार्केट या ट्रेड डील जैसे फैक्टर्स भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. Q2 की कमाई: कमाई के मामले में, कई बड़ी कंपनियां अपनी तिमाही रिपोर्ट्स जारी करेगी। इनमें भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पेटीएम, एसबीआई, ब्रिटानिया जैसे दिग्गज शामिल हैं। 2. FII एक्टिविटी: शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयरों में ₹6,769 करोड़ की नेट बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹7,068 करोड़ की नेट खरीदारी की। वहीं पिछले महीने FIIs ने ₹9,846 करोड़ की बिकवाली और DIIs ने ₹9,537 करोड़ की खरीदारी की। 3. अमेरिकी बाजार: यूएस मार्केट की चाल अन्य बाजारों को प्रभावित करती है। भारतीय बाजारों पर भी इसका कुछ असर दिख सकता है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए थे। 4. टेक्निकल इंडिकेटर: रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP-रिसर्च अजित मिश्रा ने कहा- चार हफ्तों की लगातार बढ़त के बाद, निफ्टी में हल्की प्रॉफिट बुकिंग हुई, जो शॉर्ट-टर्म कंसॉलिडेशन फेज का इशारा दे रही है। अब सपोर्ट 25,600 के आसपास है, जो 20-DEMA के साथ मेल खाता है। ऊपर रेजिस्टेंस 26,100 के आसपास दिख रहा है, और अगर ये लेवल पार हो गया तो नया रिकॉर्ड हाई बन सकता है। मार्केट नियर टर्म में रेंज-बाउंड रहने की उम्मीद है। 5. ग्लोबल अपडेट्स: दुनिया भर में, ट्रेड डील्स से जुड़ी खबरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। ये खबरें बाजार को प्रभावित करती है। इसके अलावा करेंसी मूवमेंट, क्रूड ऑइल भी असर डालेगा। शुक्रवार को सेंसेक्स 465 अंक गिरकर 83,938 पर बंद हुआ हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सेंसेक्स 465 अंक गिरकर 83,938 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 155 अंक की गिरावट रही, ये 25,722 पर क्लोज हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान बाजार में 800 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा था। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी और सीखने के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

More From Author

टेक कंपनियों ने इस साल 1 लाख कर्मचारियों को निकाला:इनमें TCS, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां शामिल; AI बना छंटनी की वजह

प्राइवेट नौकरी:Swiggy में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, 6 महीने का एक्सपीरियंस जरूरी, जॉब लोकेशन मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *