सारंगढ़ में 140 धर्मांतरित लोगों की घर वापसी:प्रबल प्रताप ने पैर पखारकर किया स्वागत, युवाओं को धर्म-संस्कृति के लिए एकजुट होने का संदेश दिया

सारंगढ़ में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की मौजूदगी में 140 धर्मांतरित लोगों ने फिर सनातन धर्म अपना लिया। कार्यक्रम में अजय उपाध्याय महाराज के उपस्थिति में घर वापसी संपन्न हुई। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी 140 लोगों के पैर पखारकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रबल सिंह जूदेव ने कहा कि मां समलेश्वरी की इस पवित्र भूमि पर आज धर्म की पुनःस्थापना का गौरवशाली क्षण है। सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की उत्कृष्ट पद्धति है, जो प्रेम, समरसता और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाती है। कार्तिक उरांव को समर्पित घर वापसी उन्होंने कहा कि यह घर वापसी कार्तिक उरांव जी को समर्पित है, जिन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति और अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। प्रबल सिंह जूदेव ने आगे कहा कि उनके पिता दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किया गया घर वापसी अभियान हमारे जीवन का आधार है। यह केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का कार्य है। इस अवसर पर घर वापसी संयोजिका अंजू गबेल ने युवाओं से धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय भूषण पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ़ ने की। मुख्य मंच पर राजकुमार चौधरी (प्रांत प्रमुख धर्मजागरण), पूर्व विधायक केराबाई मनहर, ज्योति पटेल (भाजपा जिलाध्यक्ष), मेहर बाई नायक, मुक्ता वर्मा, उषाकला रेख बाई रामनामी, गुलाराम रामनामी और आचार्य श्रीराम भगत रामनामी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अमित गोगले ने किया और आयोजन में रवि तिवारी, किशन गुप्ता, इशांत शर्मा, धीरज सिंह सहित कई युवाओं का सहयोग रहा।

More From Author

जमीन विवाद में डबल मर्डर…कुल्हाड़ी से काट डाला:जमीन के लिए यादव और नागवंशी परिवार भिड़ा, हथियार लेकर आए थे, एक दूसरे पर किया अटैक

छत्तीसगढ़ स्थापना-दिवस…​​​​​​​रायपुर में 6 घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी:2500 बच्चों से ‘दिल की बात’, नई विधानसभा, ब्रह्मकुमारी भवन का लोकार्पण, एयरपोर्ट से नवा-रायपुर वन-वे ट्रैफिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *