विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच DY पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2.3 ओवर में बिना नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड पर हैं। तीसरे ओवर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से एलिसा हीली का कैच ड्रॉप हो गया। दोनों टीमें तीसरी बार इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने साल 1997 में दिल्ली में सेमीफाइनल मुकाबला जीता था, लेकिन 2017 में डर्बी में हुए सेमीफाइनल में भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी, जब हरमनप्रीत के नाबाद 171 रन के दम पर भारत ने 36 रन से जीत अपने नाम की थी। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर। ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया, किंम गर्थ, सोफी मोलिनिक्स, अलाना किंग और मेगन शट।
