सोना-चांदी के दाम में आज यानी 29 अक्टूबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1,309 रुपए बढ़कर 1,19,352 रुपए हो गई है। इससे पहले इसके दाम 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी 3,832 रुपए बढ़कर ₹1,45,728 प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार (28 अक्टूबर) को इसकी कीमत ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम थी। इससे पहले इसी महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,71,275 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली थी। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹43,190 और चांदी ₹59,711 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। ——————————– बाजार से जुड़ ये खबर भी पढ़ें… एपल की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पार, ये भारत की GDP के बराबर एपल का मार्केट कैप पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 353 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह आंकड़ा भारत की GDP के बराबर है। IMF के मुताबिक भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है। एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट के बाद एपल तीसरी कंपनी है, जिसने यह आंकड़ा पार किया है। पूरी खबर पढ़ें
