अमेजन 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही:HR और ऑपरेशंस से जुड़े लोग शामिल, महामारी के दौरान ओवर हायरिंग हुई थी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने 30 हजार कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। कंपनी में कुल 3.5 लाख कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं, ऐसे में यह संख्या करीब 10% है। कंपनी में ये लेऑफ पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी (HR), डिवाइस एंड सर्विस और ऑपरेशन में जैसे डिपार्टमेंट्स में हो रही है। ये कदम ऑपरेशन्स को बेहतर करने और महामारी के पीक डिमांड के दौरान हुई ओवर हायरिंग को बैंलेंस करने के लिए उठाया गया है। अमेजन में टोटल 15.50 लाख कर्मचारी काम करते हैं। प्रभावित टीमों के मैनेजरों को सोमवार को ट्रेनिंग दी गई ताकि वे फायर किए गए कर्मचारियों को इन्फॉर्म करने के लिए तैयार हो सकें। कर्मचारियों को मंगलवार सुबह से ईमेल नोटिफिकेशन मिलना शुरू होगा। सीईओ ने गुमनाम कंप्लेंट लाइन बनाई थी सीईओ एंडी जासी कहा था कि एआई टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल से और नौकरियां कम होने की संभावना है। खासकर उन कामों में जहां रिपीटेशन और रूटीन वर्क शामिल है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने एक एनोनिमस यानी गुमनाम कंप्लेंट लाइन बनाई थी ताकि जो लोग काम नहीं कर रहे हैं उन्हें नोट किया जा सके, इसमें लगभग 1,500 रिएक्शंस मिले। 2027 तक 1 लाख करोड़ रुपए की बचत का अनुमान आंतरिक दस्तावेजों से पता चला है कि ये रोबोट्स हर आइटम को चुनने, पैक करने और डिलीवर करने में 30 सेंट (लगभग 2.5 रुपए) तक की बचत करेंगे। 2025 से 2027 के बीच कुल 12.6 अरब डॉलर (लगभग 1 लाख करोड़ रुपए) की बचत हो सकती है। ऑपरेशंस का 75% हिस्सा ऑटोमेट करने का प्लान अमेजन का प्लान ऐसे वेयरहाउस बनाना है जहां कम इंसान काम करें। ये वेयरहाउस सुपरफास्ट डिलीवरी के लिए डिजाइन होंगे। कंपनी की रोबोटिक्स टीम का फाइनल प्लान ऑपरेशंस का 75% हिस्सा ऑटोमेट करने का है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… H-1B वीजा वाले वर्कर्स को अमेरिकी कंपनियों ने वापस बुलाया: माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, अमेजन ने कल तक लौटने को कहा; कई भारतीय कर्मचारी प्लेन से उतरे अमेरिका अब H-1B वीजा के लिए हर साल एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा। इस फैसले के बाद अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, फाइनेंशियल कंपनी जेपी मॉर्गन और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने विदेशी कर्मचारियों को तुरंत अमेरिका लौटने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

3 दिन चक्रवात मोन्था का असर…5 जिलों में रेड अलर्ट:बस्तर में 80KM की रफ्तार से हवा चलेगी; रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर संभाग में भी पड़ेंगी बौछारें

श्रेयस अय्यर ICU से बाहर, हालत में लगातार सुधार:सिडनी में इलाज जारी; परिवार जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगा, तीसरे वनडे मैच में लगी थी चोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *