सेंसेक्स 600 अंक ऊपर 84,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 180 अंक चढ़ा; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 27 अक्टूबर को सेंसेक्स करीब 600 अंक ऊपर 84,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 180 अंक की तेजी है, ये 25,980 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV), एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में तेजी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस नीचे हैं। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी है। NSE के बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स करीब 2% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। FMCG में मामूली गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में तेजी जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO आज से ओपन जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक 29 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 तय किया है। IPO के जरिए कंपनी 28.63 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। 24 अक्टूबर को FIIs ने 622 करोड़ के शेयर्स खरीदे शुक्रवार को 345 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,212 पर बंद हुआ। निफ्टी में 97 अंक की गिरावट रही, ये 25,795 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 3.5% तक की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में 34 गिरे। NSE के FMCG, बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे। मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी रही। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद: रेंज 25,600 से 26,200 के बीच रह सकती है, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे सोमवार 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है। दूसरी तिमाही के नतीजे, अमेरिका की भारत-चीन के साथ ट्रेड डील, ग्लोबल मार्केट संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस…

More From Author

सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों पर आवेदन कल से शुरू:26 नवंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं, जानिए- आरपीएससी की गाइडलाइन

देश में 3 सिस्टम एकसाथ एक्टिव:गुजरात के महुवा में 24 घंटे में 8 इंच बारिश; साइक्लोन मोन्था के चलते आंध्र में स्कूल बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *