टॉप-10 कंपनियों में 7 की वैल्यू ₹1.55 लाख करोड़ बढ़ी:इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद; लेंसकार्ट का IPO 31 अक्टूबर से ओपन

कल की बड़ी खबर देश टॉप 10 कंपनियों से जुड़ी रही। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। वहीं मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद:रेंज 25,600 से 26,200 के बीच रह सकती है, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे सोमवार 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है। दूसरी तिमाही के नतीजे, अमेरिका की भारत-चीन के साथ ट्रेड डील, ग्लोबल मार्केट संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2.टॉप-10 कंपनियों में 7 की वैल्यू ₹1.55 लाख करोड़ बढ़ी:रिलायंस टॉप गेनर रही, इसकी वैल्यू ₹46,687 करोड़ बढ़ी; TCS का मार्केट कैप भी बढ़ा मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। रिलायंस का मार्केट कैप 46,687 करोड़ रुपए बढ़कर ₹19.64 लाख करोड़ पर पहुंच गया। वहीं TCS की वैल्यू ₹36,126 करोड़ बढ़कर ₹11.08 लाख करोड़ पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. 31 अक्टूबर से ओपन होगा लेंसकार्ट का IPO:4 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे निवेशक; 7,278 करोड़ रुपए का फंड जुटाएगी कंपनी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट का IPO 31 अक्टूबर से ओपन होगा। कंपनी ने रविवार को अपनी IPO डेट्स अनाउंस की हैं। निवेशक इस IPO के लिए 4 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। लेंसकार्ट इस IPO के जरिए करीब 7,278 करोड़ रुपए जुटाएगी। इससे पहले 4 अक्टूबर को सेबी ने लेंसकार्ट के IPO को मंजूरी दे दी थी। लेंसकार्ट ने जुलाई में IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. AI फीचर्स के बिना काम नहीं कर पाते सत्या नडेला:कोपायलट के तीन पसंदीदा फीचर्स बताए; कहा- टचस्क्रीन के बाद AI सबसे बड़ा अविष्कार माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा है कि वे अब AI असिस्टेंट कोपायलट के फीचर्स के यूज के बिना अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। नडेला ने हाल ही में X पर एक वीडियो शेयर कर कोपायलट की अपनी तीन पसंदीदा फीचर्स बताए हैं . ये फीचर्स उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए जरूरी हो गए हैं। उन्होंने कोपायलट के एक फीचर की तुलना टचस्क्रीन के आने जैसे बड़े आविष्कार से की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सीनियर सिटीजंस स्कीम में हर महीने ₹20,500 तक की कमाई:इसमें मिल रहा सालाना 8.2% ब्याज, यहां समझें इससे इनकम का पूरा गणित सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q3FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) आपके लिए सही रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

महाराष्ट्र डॉक्टर सुसाइड केस:महिला का आरोप- डॉक्टर ने मेरी बेटी की नकली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर साइन किए थे, नेचुरल मौत बताया था

रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी:क्रांति सेना-पुलिस में झड़प; CM बोले-आरोपी को बख्शेंगे नहीं, भूपेश बोले- ये जनता का अपमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *