तेजस्वी का ऐलान-सत्ता में आए तो बिना ब्याज लोन देंगे:कहा- मुझे सिर्फ 20 महीने चाहिए; रामपुर में जनसभा कर रहे अनंत सिंह का मंच टूटा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया, हमारी सरकार बनेगी तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा। पटना में तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, बिहार की जनता ने भाजपा को 20 साल दिए, हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं और मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी।’ इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम की झलक..VIDEO:14 आदिवासी विद्रोह-सत्याग्रह की झांकी, ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले; QR कोड से सुन-देख सकेंगे शौर्य-गाथा, 50 करोड़ में बना

हर्षित ने आलोचना भूल कर मैदान में दिया करारा जवाब:कोच श्रवण कुमार बोले- आखिरी मौका था, खुद पर भरोसा रखा और अपना बेस्ट दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *