सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,450 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 50 अंक लुढ़का; FMCG, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में ज्यादा गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 84,450 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,850 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक में 3.5% तक की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट है। NSE के FMCG, बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट है। ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी है। एशियाई बाजारों में आज तेजी 23 अक्टूबर को DIIs ने 3,894 करोड़ के शेयर्स खरीदे गुरुवार को 130 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार सेंसेक्स आज 23 अक्टूबर को सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर 84,556 पर बंद हुआ। निफ्टी में 23 अंक की तेजी रही, ये 25,891 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए। हालांकि डे-हाई से सेंसेक्स करीब 750 अंक नीचे आ गया। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। आज के कारोबार में IT और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

More From Author

आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 12 जिंदा जले:बाइक टकराकर बस के फ्यूल टैंक में फंसी, इससे आग लगी; 40 यात्री सवार थे

IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप:डांगी बोले-ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी,आरोप झूठे; अब महिला का ऑडियो सामने आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *