बिहार में पहली बार INDIA-NDA का CM फेस नहीं:महागठबंधन में खींचतान, RJD की आखिरी दिन लिस्ट जारी; पहले फेज में 1314 प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज के चुनाव के लिए कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। 300 से अधिक प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। 61 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीटों पर 6 नवंबर और दूसरे फेज की 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। दूसरे फेज के प्रत्याशियों की स्थिति 23 अक्टूबर तक साफ होगी। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं को टिकट देने के मामले में RJD ने बाजी मार ली है। RJD ने 24 और कांग्रेस ने 5 महिला कैंडिडेट्स को टिकट दिया है। जेडीयू और बीजेपी ने इस बार 13-13 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

More From Author

रायपुर जेल में कैदी के पास मोबाइल…कसरत का वीडियो बनाया:सेल्फी भी ली, अब दो प्रहरी बर्खास्त, विवादों में रहे दोनों, मिल चुकी है सजा

ट्रम्प बोले- चीन को 155% तक टैरिफ देना पड़ेगा:1 नवंबर तक समझौता करने के लिए कहा; जल्द चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *