दिवाली पर सोना ₹3,000 सस्ता, ₹1.26 लाख पर आया:चांदी की कीमत भी ₹9,000 गिरी, अब ₹1,60 लाख प्रति किलो बिक रही

दिवाली पर आज (20 अक्टूबर, सोमवार) सोना करीब 3,000 और चांदी 9,000 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,854 रुपए घटकर 1,26,730 रुपए के स्तर पर आ गया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी के दाम भी आज गिरे हैं। यह 9,130 रुपए घटकर 1,60,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। रिकॉर्ड हाई से चांदी अब तक 18,000 रुपए सस्ती हो चुकी है। इस साल सोना ₹50,568 और चांदी ₹74,083 महंगी हुई इस साल अब तक सोने की कीमत 50,568 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,26,730 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 74,083 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,60,100 रुपए प्रति किलो हो गई है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

More From Author

रायपुर सेंट्रल जेल में अंडरट्रायल कैदी के पास था मोबाइल:5 अक्टूबर को पहले जिम करते वीडियो शूट, फिर ली गई सेल्फी; दो प्रहरी बर्खास्त

राहुल गांधी ने दिवाली पर इमरती और लड्डू बनाए:पुरानी दिल्ली की दुकान पर पहुंचे, वीडियो शेयर कर पूछा- आप दिवाली कैसे मना रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *