अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन:नो किंग प्रोटेस्ट में 2600 से ज्यादा रैलियां निकलीं; 70 लाख प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे

अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति के ट्रम्प के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में देश के अलग-अलग शहरों में 2600 से ज्यादा रैलियां निकाली गईं। इन रैलियों में करीब 70 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। इन प्रदर्शनों को ‘नो किंग’ प्रोटेस्ट नाम दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अमेरिका में कोई राजा नहीं है। दरअसल प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ट्रम्प के शासन में देश तेजी से तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले जून में हुए पहली ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन के दौरान लगभग 2100 जगह रैलियां निकाली गई थीं। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर, बोस्टन, अटलांटा और शिकागो के पार्कों में भारी भीड़ जुटी। वॉशिंगटन, लॉस एंजिलिस और कई रिपब्लिकन शासित राज्यों में भी लोग सड़कों पर उतरे। रिपब्लिकन पार्टी ने इन प्रदर्शनों को हेट अमेरिका रैली (अमेरिका से नफरत करने वाले प्रदर्शन) करार दिया। नो किंग्स प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें ट्रम्प के कार्यकाल में तीसरा बड़ा विरोध प्रदर्शन राष्ट्रपति ट्रम्प के कार्यकाल में हुआ यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन है। खास बात यह है कि इस वक्त अमेरिका में शट[डाउन लगा हुआ है। कई सरकारी सेवाएं ठप हैं। ट्रम्प प्रशासन के ताकतवर रवैये को लेकर संसद और न्यायपालिका के साथ टकराव बढ़ गया है। ट्रम्प वीक एंड पर अपने फ्लोरिडा स्थित घर मार-ए-लागो में थे। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा, वे मुझे राजा कह रहे हैं, लेकिन मैं कोई राजा नहीं हूं। बाद में उनकी सोशल मीडिया टीम ने एक वीडियो जारी किया जिसमें ट्रम्प को राजा के रूप में दिखाया गया था। ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई प्रदर्शन में शामिल लोगों ने लोकतंत्र, न्याय और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। ह्यूस्टन में अमेरिकी मरीन कोर के पूर्व सैनिक डैनियल गेमेज ने कहा, “मैं समझ नहीं पा रहा कि देश में अभी क्या हो रहा है।” इंडिविजिबल संगठन की को-फाउंडर लिया ग्रीनबर्ग ने कहा, शांति से विरोध जताना और यह कहना कि हमारे पास कोई राजा नहीं है, यही अमेरिकी लोकतंत्र की पहचान है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि कोई गिरफ्तारियां नहीं हुईं, जबकि पूरे शहर में 1 लाख से अधिक लोग शामिल थे। बोस्टन, फिलाडेल्फिया, अटलांटा, डेनवर, शिकागो और सिएटल में भी हजारों लोग इकट्ठा हुए। लॉस एंजिलिस के आसपास दर्जनों रैलियां हुईं। सिएटल में लोग शहर के स्पेस नीडल के पास एक मील लंबी परेड में शामिल हुए। सैन डिएगो में 25,000 से अधिक लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए। ———————— ये खबरें भी पढ़ें….. शिकागो में ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ बड़ा विरोध-प्रदर्शन:हजारों लोग सड़कों पर उतरे, ट्रम्प को तनाशाह बताते हुए मार्च निकाला अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विवादास्पद नीतियों के खिलाफ जुलाई में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। अप्रवासियों को डिपोर्ट करने और गरीबों के लिए मेडिकेड सुविधाओं में कटौती के विरोध में 1600 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन आयोजित हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें… अमेरिका में नो किंग्स रैली, गोलीबारी में 1 की मौत: मिलिट्री परेड के दौरान ट्रम्प का विरोध कर रहे थे; 2 हजार शहरों में हुआ प्रदर्शन अमेरिका में जून में पहली बार ट्रम्प के खिलाफ नो किंग्स प्रदर्शन हुए। इस बीच साल्ट लेक सिटी में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हो गई। प्रदर्शन में शामिल एक शख्स ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। इससे राइफल लेकर खड़ा व्यक्ति और एक राहगीर दोनों घायल हो गए। बाद में अस्पताल में राहगीर की मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

गठबंधन में नीतीश के CM फेस पर विवाद:शाह की तरह चिराग बोले- चुनाव के बाद तय होगा मुख्यमंत्री; महागठबंधन में सीट शेयरिंग अटकी

विमेंस वर्ल्ड कप- ब्रंट-नाइट ने फिफ्टी पार्टनरशिप की:दीप्ति शर्मा को 2 विकेट; 31 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 145/2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *