धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी:₹60,000 करोड़ के सोना-चांदी बिके, यह पिछले साल से 25% ज्यादा; मारुति ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं

इस साल धनतेरस पर खरीदारी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऑल इंडिया ट्रेडर्स कॉन्फेडरेशन (CAIT) के मुताबिक धनतेरस पर भारतीयों ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें सोने-चांदी की खरीदारी ने बड़ा रोल निभाया। CAIT ने शनिवार (18 अक्टूबर) को बताया कि सिर्फ सोने-चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपए की रही, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है। GJC चेयरमैन बोले- सोने की मांग कम रही जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ऑफ इंडिया (जीजेसी) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि धनतेरस 2025 में पिछले साल के मुकाबले मात्रा में 10-15% की कमी आई है, लेकिन कुल मूल्य में तेज उछाल आया है। सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद, स्मार्ट खरीदारी और जल्दी शादी की खरीद की वजह से ग्राहकों का जोश बरकरार है। सोने के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा है और हॉलमार्क-सर्टिफाइड हल्के गहनों की बिक्री भी अच्छी रही। इस साल सोना ₹53,422 और चांदी ₹83,213 महंगी हुई इस साल अब तक सोने की कीमत 53,422 रुपए (70.14%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,29,584 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 83,213 रुपए (96.74%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,69,230 रुपए प्रति किलो हो गई है। ₹15,000 करोड़ के बर्तन और किचन अप्लायंस की बिक्री सोने-चांदी के अलावा धनतेरस पर ₹15,000 करोड़ के बर्तन और किचन अप्लायंस, ₹10,000 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल सामान और ₹3,000 करोड़ के डेकोरेशन और पूजा-पाठ के सामानों की बिक्री हुई। GST कटौती से बढ़ी मांग और खर्च CAIT के सेक्रेटरी जनरल और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती और पीएम नरेंद्र मोदी के ‘लोकल प्रोडक्ट्स’ को बढ़ावा देने की मुहिम ने खर्च बढ़ाने में मदद की। ‘लोग भारतीय प्रोडक्ट्स को तरजीह दे रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारी कारीगर और मैन्युफैक्चरर्स को फायदा हो रहा है, उन्होंने कहा। ट्रेडिशनल मार्केट, ज्वैलरी बाजार और लोकल दुकानों के साथ-साथ मॉडर्न शॉपिंग मॉल्स में भी धनतेरस पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। मारुति की 51,000 कारें बिकीं, हुंडई की सेल पिछले साल से 20% ज्यादा GST कटौती से रिटेल कीमतें कम होने की वजह से इस धनतेरस डिलीवरी मजबूत रही, जो पिछले साल से ज्यादा है। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि 51,000 यूनिट्स बिकने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 42,000 से ज्यादा है। वहीं, ह्यूंडई को 14,000 यूनिट्स की डिलीवरी की उम्मीद है, जो 20% ज्यादा है। मर्सिडीज-बेंज ने भी पिछले साल से बेहतर डिलीवरी और दीवाली के लिए मजबूत ऑर्डर बुकिंग देखी। ————————— ये खबर भी पढ़ें… धनतेरस पर खरीद रहे सोना, 3 बातों का रखें ध्यान: 4 तरीकों से कर सकते हैं निवेश, अगले साल तक ₹1.60 लाख तक जाने की उम्मीद धनतेरस के दिन सोने में निवेश करना शुभ माना जाता है। फिलहाल, 24 कैरेट सोना ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले धनतेरस तक ये ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम तक चढ़ सकता है। इस साल अब तक सोने ने 60% से ज्यादा रिटर्न दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

संपूर्ण रामायण की सीख, भाग-6 लंकाकांड:विभीषण के शरण में आने और रावण वध तक के प्रसंगों से जुड़ी चुनौतियों के समाधान

दिवाली की छुट्टियां में बदला ट्रैवल ट्रेंड…विदेश जा रहे भारतीय:दुबई-सिंगापुर-वियतनाम-थाईलैंड की बुकिंग, दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ आना 3-4 गुना महंगा, 6000 का टिकट 20,000 पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *