सोना इस हफ्ते 8 हजार रुपए महंगा हुआ:चांदी का भाव भी करीब ₹5000 बढ़ा; इस साल गोल्ड ने 70% और सिल्वर ने 100% रिटर्न दिया

इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में काफी बढ़त देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर में 8,059 रुपए (6.63%) बढ़कर 1,29,584 रुपए पर पहुंच गई। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (10 अक्टूबर) कीमत ₹1,21,525 पर थी। वहीं, चांदी की कीमत में इस दौरान सोने के मुकाबले कम तेजी रही। 10 अक्टूबर को चांदी का भाव ₹1,64,500 प्रति किलोग्राम था, जो 17 अक्टूबर तक 4,730 रुपए (2.87%) बढ़कर ₹1,69,230 तक पहुंच गया। 14 अक्टूबर को चांदी ₹1,78,100 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। इस साल सोना ₹53,422 और चांदी ₹83,213 महंगी हुई इस साल अब तक सोने की कीमत 53,422 रुपए (70.14%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,29,584 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 83,213 रुपए (96.74%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,69,230 रुपए प्रति किलो हो गई है। 1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना गोल्डमैन सैच की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत मैप में देखें… तीन बड़े कारण, जिससे आई सोने में तेजी चांदी की कीमत 3 कारणों से बढ़ रही अभी सोने में निवेश का सही समय नहीं केडिया एडवाइजरी डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, ऐसे में आगे शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद कम है। लोग मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म निवेश फायदा दे सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। ये खबर भी पढ़ें… 10 महीने में दोगुने हुए चांदी के दाम: ₹86 हजार से ₹1.75 लाख पर पहुंची, सोने से 37% ज्यादा रिटर्न; जानें इसमें निवेश कितना सही इस साल चांदी के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1.75 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। ये चांदी के दाम में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी है। वहीं इसने सोने के मुकाबले 37% ज्यादा रिटर्न दिया। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि चांदी के दाम इतने क्यों बढ़ रहे हैं? क्या ये चांदी खरीदने का सही समय है? चांदी में निवेश के सेफ तरीके कौन-कौन से हैं? पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

हाईकोर्ट बोला-सक्षम जीवनसाथी को गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता:एलिमनी न्याय का एक जरिया, न कि लोगों को अमीर बनाने का साधन

पंत को BCCI से फिटनेस क्लियरेंस मिला:दिल्ली से रणजी खेलेंगे; साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *