दिल्ली में सांसदों के लिए बने अपार्टमेंट में आग लगी:यहां कई MP और उनके स्टाफ के फ्लैट; लोग बोले- फायर बिग्रेड देरी से पहुंची

दिल्ली के BD रोड पर मौजूद सांसदों के लिए बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां पर कई राज्यसभा सांसदों और उनके स्टाफ के घर (फ्लैट) हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि फायर बिग्रेड को तुरंत ही आग लगने की जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद टीम ने आने में देरी की। वहीं, घटना पर दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1.22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजी गईं। आग बुझाई जा रही है। घटना का जो वीडियो सामने आए हैं उनमें नजर आ रहा है कि लोग यहां से वहां दौड़ रहे हैं। पुलिस लोगों को पीछ हटा रही है। अपार्टमेंट के ग्राउंड पर आग की लपटें नजर आ रही हैं। काला धुआं उठता दिख रहा है। आग लगने की 5 तस्वीरें… 19 अगस्त: दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने से 4 कर्मियों की मौत दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में चार मंजिला एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में शोरूम के 4 कर्मचारियों की मौत हाे गई थी, जिसमें 3 युवतियां थीं। एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3 बजे महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स में आग लगने की सूचना मिली थी। आग और घने धुएं के कारण तीसरी मंजिल पर स्थित दफ्तर में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके थे। एक कर्मचारी ने बताया कि घटना के समय ये पांचों कर्मचारी लंच के लिए तीसरी मंजिल पर गए थे। उस समय शोरूम में करीब 30 कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें… ………………………
आग लगने की यह खबर भी पढ़ें… पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग: सरहिंद स्टेशन के पास AC बोगी में शॉर्ट सर्किट, सामान छोड़कर यात्री भागे पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) में 18 अक्टूबर की सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास आग लगी। यह आग 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

मां ने बेटी का गला घोंटा,फिर लगाई फांसी:बेटे ने कमरे से भागकर बचाई जान,बालोद में आरक्षक पति की पहले ही हो चुकी थी मौत

कॉलेज फेस्‍ट में कपड़े बदल रहीं लड़कियों का वीडियो बनाया:CCTV में कंधे पर चढ़कर रिकॉर्डिंग करते दिखे लड़के; विरोध में सीएम का पुतला जलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *