पहले फेज की 121 सीटों पर नामांकन खत्म:INDIA ब्लॉक में खींचतान, 9 सीटों पर कैंडिडेट्स आमने-सामने; शाह बोले- लालू जंगलराज लाना चाहते हैं

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। मतदान 6 नवंबर को होगा। नामांकन खत्म होने के बाद भी महागठबंधन में सीटों की खींचतान खत्म नहीं हुई। कांग्रेस ने 48 और CPIML ने 18 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया है। राजद ने उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की। नामांकन के आखिरी दिन RJD, कांग्रेस और VIP अपने-अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांटते रहे। हालात ऐसे बन गए कि 9 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियों में आमने-सामने मुकाबला होगा। कांग्रेस और RJD ने 5 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे हैं। तीन सीटों पर CPI और कांग्रेस, एक सीट पर VIP और RJD में मुकाबला होगा। नाराज चल रहे VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे डिप्टी सीएम बनेंगे। राज्यसभा नहीं जाएंगे। उधर, NDA की पांचों पार्टियों ने आपसी तालमेल से उम्मीदवार उतारे हैं। केंद्रीय अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार दौरे पर हैं। वे आज पटना में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार को वे पटना के ज्ञान भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा- लालू नए चेहरे और नए कपड़े बदलकर फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। इसे रोकना होगा। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगान क्लब क्रिकेटरों की मौत:PAK के साथ होने वाले टी-20 सीरीज से हटा अफगानिस्तान; सीजफायर तोड़कर हमला किया

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग:पंजाब में सरहिंद स्टेशन क्रॉस करते ही AC बोगी में शॉर्ट सर्किट, सामान छोड़कर यात्री भागे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *