27 हजार की रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार:सक्ती में BMO 15 हजार और कोरिया में ASI-PLV 12 हजार की घूस लेते रंगेहाथों पकड़ाए

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को 15 हजार की रिश्वत लेते BMO (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने अपने ही कर्मचारी से टीए (यात्रा भत्ता) पास करने के बदले में घूस की डिमांड की थी। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। वहीं, कोरिया जिले में ACB की टीम ने ASI और PLV (न्यायालय की ओर से नियुक्त विधिक सलाहकार) को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में गाड़ी के मालिक से रिश्वत मांगी थी। मामला पटना थाना क्षेत्र का है। पहला मामला सक्ती के डभरा ब्लॉक का पहला मामला सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक है। जानकारी के मुताबिक, बीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार पटेल ने अपने ही कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड-2 उमेश कुमार चंद्र से 81 हजार का यात्रा भत्ता (टीए) पास करने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद उमेश ने मामले की शिकायत एसीबी की रायगढ़ यूनिट में की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने बीएमओ को ट्रैप किया और दफ्तर में रिश्वत लेते हुए पकड़ा। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बीएमओ के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। विभाग स्तर पर भी बीएमओ के खिलाफ विभागीय जांच की तैयारी की जा रही है। दूसरा मामला कोरिया का दूसरा मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पटना थाने में पदस्थ ASI पोलीकार्प टोप्पो और PLV (न्यायालय की ओर से नियुक्त विधिक सलाहकार) राजू ने मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में सोरगा के रहने वाले वाहन मालिक से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में उनके बीच सौदा 12 हजार में तय हुआ। लंबे समय से मामले को लेकर परेशान वाहन मालिक ने इसकी शिकायत सरगुजा ACB से की थी। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर सरगुजा ACB की टीम शुक्रवार (17) को पटना पहुंची। थाने में ACB की टीम का छापा टीम ने केमिकल लगे 12 हजार रुपए के नोट देकर शिकायतकर्ता को थाने में भेजा। उसने रिश्वत देने के बाद इशारा किया तो ACB के टीआई शरद सिंह की टीम ने थाने में पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम बरामद की गई है। ACB की टीम ने दोनों को हिरासत में लिया। आगे की कार्रवाई के लिए बैकुंठपुर रेस्ट हाउस लेकर पहुंची है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ACB के TI ने बताया कि कार्रवाई के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। ………………………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. 30 हजार रिश्वत लेते स्वास्थ्य-विभाग के दो बाबू गिरफ्तार: बालोद CMHO दफ्तर में रायपुर ACB की दबिश, वाहन ड्राइवर से मांगी थी घूस बालोद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 30 हजार रुपए बरामद किया है। वाहन ड्राइवर से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के लिए पैसे मांगे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एसीबी आगे की कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

धनतेरस पर खरीद रहे सोना, 3 बातों का रखें ध्यान:4 तरीकों से कर सकते हैं निवेश, अगले साल तक ₹1.60 लाख तक जाने की उम्मीद

बिहार चुनाव के बाद जारी होगी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लिस्ट:रायपुर समेत 80% जिलों में संगठन सृजन अभियान पूरा, हाईकमान को भेजा जाएगा पैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *