दिवाली से पहले हजारों रेल यात्री परेशान:IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप डाउन, टिकट बुकिंग में दिक्कत आ रही

दिवाली से पहले आज यानी, 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप डाउन हो गए। सुबह करीब 9 बजे से यूजर्स रेलवे टिकट बुक नहीं कर पा रहे। इसके अलावा IRCTC की अन्य सर्विसेज को इस्तेमाल करने में भी दिक्कत आ रही है। IRCTC के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों की वजह से वेबसाइट और एप में दिक्कत आई है। इसे सुधारने की कोशिश की जा रही है। सुबह 9 बजे से आ रही दिक्कत, 6,000 लोगों ने की शिकायत आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन-डिटेक्टर के मुताबिक, सुबह 9:00 बजे से लोगों ने शिकायत दर्ज करना शुरू कर दिया था। 11 बजे तक करीब 6,000 लोगों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, वेबसाइट पर 49%, एप पर 37% और स्टेशन वाले टिकटिंग पर 14% लोगों ने शिकायतें की हैं। इसके बाद, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। तत्काल बुकिंग के समय से पहले डाउन हुआ IRCTC IRCTC पर सुबह 10 बजे AC क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का टाइम होता है। जबकि स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय 11 बजे होता है। आईआरसीटी के टिकटिंग प्लेटफॉर्म तत्काल बुकिंग खुलने से पहले ही डाउन हो गए। आज धनतेरस के दिन के लिए तत्काल कोटे की बुकिंग होनी थी। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। IRCTC की वेबसाइट डाउन होने पर क्या करें IRCTC वेबसाइट डाउन होने पर अक्सर एक डाउन टाइम मैसेज यूजर को दिखाई देता है, जिसमें लिखा होता है कि मेंटेनेंस के कारण ई-टिकटिंग सर्विस अवेलेबल नहीं है, कुछ देर बाद कोशिश करें। ऐसे में यूजर्स कस्टमर केयर नम्बर 14646,08044647999 और 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं, या फिर ईमेल के माध्यम से भी अपनी परेशानी बता सकते हैं, जिसके लिए etickets@irctc.co.in पर मैसेज कर सकते हैं।

More From Author

पूर्व अमेरिकी NSA बोल्टन पर 18 मामलों में आरोप तय:आजीवन जेल हो सकती है; ट्रम्प के खिलाफ जाकर भारत का समर्थन किया था

जगदलपुर में सरेंडर्ड नक्सलियों को संविधान की किताब-गुलाब भेंट:थोड़ी देर में सीएम के सामने डालेंगे हथियार;और रकार से पहुंचा सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *