दुर्गापुर गैंगरेप केस- पीड़ित एक आरोपी की गर्लफ्रेंड थी:वॉटसएप चैट से खुलासा; पुलिस बोली- दोनों ने बयान बदलकर गुमराह किया

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप केस में पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार 6 आरोपियों में से एक पीड़ित का बॉयफ्रेंड है। दोनों रिलेशन में थे, 10 अक्टूबर को जब स्टूडेंट के साथ रेप हुआ, तो वह बॉयफ्रेंड के साथ ही कॉलेज कैंपस से बाहर गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि जिस आरोपी को सबसे आखिरी में अरेस्ट किया गया। वह पीड़ित का क्लासमेट है और वे घटना वाली रात डेट पर बाहर गए थे। दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा उनकी वॉट्सएप चैट से भी हुआ। पुलिस के अनुसार, पीड़ित और उसके दोस्त ने बताया कि घटना वाली रात वे एक श्मशान घाट के पास जंगल में गए थे। वहां तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने रेप किया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि पीड़ित और उसका दोस्त बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। ऐसा लगता है वे जानबूझकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 14 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया गया था
पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के दोस्त वासिफ अली को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी सफीक एसके को भी गिरफ्तार कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी की बड़ी बहन रोजीना ने अपने फरार भाई को गिरफ्तार कराने में मदद की। रोजीना ने बताया कि 13 अक्टूबर को जब उसका भाई दुर्गापुर में अंडाल पुल के नीचे उससे मिलने पहुंचा तो वह पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एसके रियाजुद्दीन, अपू बरुई और फिरदौस एसके को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। रियाजुद्दीन पहले पीड़ित छात्रा के मेडिकल कॉलेज में गार्ड था। उसे पांच साल पहले नौकरी से निकाल दिया था। दुर्गापुर पुलिस मंगलवार को पांचों आरोपियों और पीड़ित के दोस्त को लेकर जंगल में घटनास्थल पर पहुंची और उनसे 10 अक्टूबर की रात गैंगरेप के समय अपना-अपना रोल दोहराने को कहा। दोस्त के साथ डिनर पर गई थी छात्रा, लौटते समय गैंगरेप
दुर्गापुर में 10 अक्टूबर की रात मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुआ था। वह अपने एक दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। रात में करीब 10 बजे वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद पीड़ित का दोस्त उसे छोड़कर वहां से भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने जंगल में पीड़ित को ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़ित का इलाज चल रहा है। वह ओडिशा की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह पूरी घटना उसके मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास हुई। पीड़ित के पिता बोले- बंगाल में औरंगजेब का शासन इधर, पीड़ित के पिता ने सोमवार को सीएम ममता बनर्जी के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। पिता ने कहा- वह (मुख्यमंत्री) भी एक महिला हैं। वह (ममता बनर्जी) इतनी गैर-जिम्मेदाराना बात कैसे कह सकती हैं? उन्होंने कहा- क्या महिलाओं को अपनी नौकरी छोड़कर घर बैठ जाना चाहिए? ऐसा लगता है कि बंगाल औरंगजेब के शासन में है। मैं अपनी बेटी को वापस ओडिशा ले जाना चाहता हूं। उसकी जिंदगी पहले है, उसका करियर बाद में। ममता ने कहा था- पीड़ित रात के 12:30 बजे बाहर कैसे गई 12 अक्टूबर: ममता बोलीं- लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए CM ममता ने 12 अक्टूबर को कहा था- मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों, खासकर लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए। पीड़ित रात के 12:30 बजे बाहर कैसे आ गई। ममता ने आगे कहा- लड़कियों को रात में बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। खासकर सुनसान इलाकों में सतर्क रहना चाहिए। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है। निजी कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बंगाल महिलाओं पर अपराध के मामले में टॉप-5 राज्यों में शामिल नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने 30 सितंबर को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं पर अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में चौथे नंबर पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान सबसे आगे हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश है। NCRB ने बताया कि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 4 लाख 48 हजार 211 केस दर्ज हुए, जिसमें सबसे ज्यादा ‘पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता’, ‘अपहरण’, ‘बलात्कार’ और ‘छेड़छाड़’ के मामले थे। ………………………. रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में मेडिकल स्टूडेंट से एक महीने तक रेप, आरोपी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था दिल्ली में एक 18 साल की MBBS स्टूडेंट से एक महीने तक रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के एक युवक ने उसे दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल के कमरे में पार्टी के बहाने बुलाया था। वहां उसके दो दोस्त भी थे। तीनों ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती के बेहोश होने पर मुख्य आरोपी ने उसका रेप किया, जबकि अन्य दो युवकों ने इसे रिकॉर्ड किया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

दिवाली से पहले नकली फूड प्रोडक्ट का खतरा:दूध, खोए में मिला रहे केमिकल, इन तरीकों से घर बैठे करें मिलावट की जांच

विमेंस वर्ल्ड कप में आज SA vs SL:साउथ अफ्रीका ने पिछले तीनों मुकाबले जीते, श्रीलंका को पहली जीत की तलाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *