हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 15 अक्टूबर को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 82,350 के करीब है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 25,250 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी है। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, NTPC और LT के शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी है। टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक में गिरावट है। NSE के IT, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में तेजी है। एशियाई बाजार में गिरावट, अमेरिकी चढ़कर बंद 14 अक्टूबर को FII ने 2,333 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल 300 अंक गिरा था बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 14 अक्टूबर को सेंसेक्स 297 अंक गिरकर 82,030 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 25,146 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर्स गिरकर बंद हुए। बजाज फाइनेंस और BEL सहित कुल 10 शेयर्स नीचे बंद हुए। NSE के सभी सेक्टर में गिरावट रही। मीडिया, मेटल, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा गिरे। —————————————— ये खबर भी पढ़ें… इस हफ्ते बाजार में तेजी की उम्मीद, 17 अक्टूबर अहम: महंगाई दर से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल, जाने सपोर्ट-रजिस्टेंस के महत्वपूर्ण लेवल बीते हफ्ते बाजार में आई तेजी के बाद अगर इस हफ्ते निफ्टी को अपने ऑलटाइम के करीब पहुंचना है तो उसे चार अहम लेवल्स पार करने होंगे। 25322, 25434, 25566 और 25710। वहीं वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक 17 अक्टूबर को बाजार में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल सकता है। पूरी एनालिसिस पढ़ें…
