सोने की कीमत आज पुष्य नक्षत्र के मौके पर (13 अक्टूबर) पहली बार सवा लाख के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,527 रुपए बढ़कर 1,25,682 रुपए हो गए हैं। इससे पहले सोमवार को ये 1,24,155 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत 850 रुपए बढ़कर 1,76,175 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। सोमवार को ये 1,75,325 रुपए पर थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फेस्टिव सीजन, इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल स्तर पर सप्लाई कम और मांग बढ़ने की वजह से चांदी की कीमत में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। इस साल सोना ₹49,520 और चांदी ₹90,158 महंगी हुई इस साल अब तक सोने की कीमत 49,520 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 90,158 रुपए का था, जो अब 1,25,682 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 89,308 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,76,175 रुपए प्रति किलो हो गई है। 1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। तीन बड़े कारण, जिससे आई सोने में तेजी चांदी की कीमत 3 कारणों से बढ़ रही अभी सोने में निवेश का सही समय नहीं केडिया एडवाइजरी डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, ऐसे में आगे शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद कम है। लोग मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश फायदा दे सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। ———————————— सोने में निवेश से जुड़ी ये खबर पढ़ें धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड में कर सकते हैं निवेश: टॉप-6 गोल्ड ETF ने 2025 में अब तक 66% रिटर्न दिया; जानें इसमें निवेश कैसे शुरू करें? अगर आप इस धनतेरस पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेडिशनल गोल्ड के गहनों या सिक्कों की जगह गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ETFs आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। वहीं टॉप-6 गोल्ड ETFs ने इस साल अब तक 66% से ज्यादा रिटर्न भी दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
