सोना पुष्य नक्षत्र से पहले ₹2,244 महंगा, ₹1.23 लाख पार:चांदी की कीमत ₹8,625 बढ़कर ₹1.73 लाख पहुंची, दोनों ऑलटाइम हाई पर

सोने और चांदी की कीमत पुष्य नक्षत्र से एक दिन पहले 13 अक्टूबर को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,244 रुपए बढ़कर 1,23,769 रुपए हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को ये 1,21,525 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत एक दिन में 8,625 रुपए बढ़कर 1,52,700 रुपए प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। शुक्रवार को ये 1,64,500 रुपए पर थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत सोर्स: IBJA (13 अक्टूबर, 2025) इस साल सोना ₹47,607 और चांदी ₹87,108 महंगी हुई 1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। तीन बड़े कारण, जिससे आई सोने में तेजी चांदी की कीमत 3 कारणों से बढ़ रही अभी सोने में निवेश का सही समय नहीं केडिया एडवाइजरी डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, ऐसे में आगे शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद कम है। लोग मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश फायदा दे सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। ———————————— सोने में निवेश से जुड़ी ये खबर पढ़ें धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड में कर सकते हैं निवेश: टॉप-6 गोल्ड ETF ने 2025 में अब तक 66% रिटर्न दिया; जानें इसमें निवेश कैसे शुरू करें? अगर आप इस धनतेरस पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेडिशनल गोल्ड के गहनों या सिक्कों की जगह गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ETFs आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। वहीं टॉप-6 गोल्ड ETFs ने इस साल अब तक 66% से ज्यादा रिटर्न भी दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय:कोर्ट बोला- टेंडर प्रोसेस में दखल दिया; बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी

सरकारी नौकरी:बिहार में ग्रेजुएट्स के लिए हॉस्टल मैनेजर की भर्ती; फीस 100 रुपए, एज लिमिट 37 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *