टाटा ग्रुप में विवाद के बीच चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा:अब 2032 तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहेंगे, 2016 में जॉइन किया था ट्रस्ट

रतन टाटा के जाने के बाद ग्रुप में विवाद के बीच टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा दिया गया है। ये पहली बार है जब कंपनी अपनी रिटायरमेंट पॉलिसी से हट रही है। चंद्रशेखरन अभी चेयरमैन के तौर पर दूसरा कार्यकाल कर रहे हैं, जो 2027 में खत्म हो रहा था। अब ट्रस्टीज ने चंद्रशेखरन को टाटा सन्स के चेयरमैन के तौर पर तीसरा पांच साल का कार्यकाल दे दिया है। 2032 में 70 साल की उम्र में वे रिटायर होंगे। चंद्रशेखरन पहली बार अक्टूबर 2016 में टाटा सन्स के बोर्ड में शामिल हुए थे, चार महीने बाद जनवरी 2017 में उन्हें चेयरमैन बनाया गया था। टाटा ग्रुप में विवाद, सरकार को दखल देना पड़ा टाटा ग्रुप में आंतरिक कलह चल रहा है। यह विवाद टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टीज के बीच बोर्ड में अपॉइंटमेंट्स और गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों पर है। यह विवाद रतन टाटा की मृत्यु (अक्टूबर 2024) के बाद गहराया है, जब नोएल टाटा को चेयरमैन बनाया गया। यह विवाद इतना गंभीर हो गया कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। 7 अक्टूबर 2025 को टाटा ग्रुप की टॉप लीडरशिप गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया कि आंतरिक विवाद टाटा सन्स या ग्रुप की स्थिरता को प्रभावित न करे। टाटा ग्रुप में टाटा संस की 66% हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की स्थापना जमशेदजी टाटा ने 1868 में की थी। यह भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी है, 10 अलग-अलग बिजनेस में इसकी 30 कंपनियां दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में कारोबार करती हैं। टाटा संस टाटा कंपनियों की प्रिंसिपल इन्वेस्टमेंट होल्डिंग और प्रमोटर है। टाटा संस की 66% इक्विटी शेयर कैपिटल टाटा के चैरिटेबल ट्रस्ट के पास हैं, जो एजुकेशन, हेल्थ, आर्ट एंड कल्चर और लाइवलीहुड जनरेशन के लिए काम करता है। 2023-24 में टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों का टोटल रेवेन्यू 13.86 लाख करोड़ रुपए था। यह 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है। इसके प्रोडक्ट्स सुबह से शाम तक हमारी जिंदगी में शामिल है। कंपनी चाय पत्ती से लेकर घड़ी, कार और एंटरटेनमेंट सर्विसेज देती है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… TCS को ₹12,075 करोड़ का मुनाफा: वित्त-वर्ष 26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कमाई 2.4% बढ़ी; शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹11 डिविडेंड मिलेगा टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 12,075 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 1.4% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 11,909 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

गाजा में हमास और डोगमूश कबीले के लड़ाकों में झड़प:64 की मौत, फिलिस्तीनी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय:कोर्ट बोला- टेंडर प्रोसेस में दखल दिया; बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *