अफगानी मंत्री ने महिला पत्रकारों की एंट्री रोकी:प्रियंका का PM से सवाल- महिलाएं भारत का गौरव, अपने देश में उनका अपमान कैसे होने दिया

दिल्ली में शुक्रवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर रोक लगा दी। उन्होंने सिर्फ पुरुष पत्रकारों को ही अंदर जाने और उनसे सवाल-जवाब करने का मौका दिया। इस घटना के बाद कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया। प्रियंका ने X पर पूछा- भारत दौरे पर आए तालिबानी प्रतिनिधि की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को हटा दिया गया। PM मोदी, इस घटना पर अपनी रुख साफ कीजिए। प्रियंका ने कहा- अगर महिलाओं के अधिकारों को लेकर आपकी सोच सिर्फ दिखावा नहीं है, तो बताइए कि भारत में हमारे ही देश की कुछ सबसे सक्षम महिलाओं का अपमान कैसे होने दिया गया, जबकि महिलाएं ही देश की रीढ़ और गौरव हैं। चिदंबरम बोले- पुरुष पत्रकारों को बाहर चले जाना चाहिए था
पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने X पर एक पोस्ट में कहा- मुझे इस बात पर हैरानी है कि अफगानिस्तान के अमिर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को शामिल नहीं किया गया। मुझे लगता है कि जब पुरुष पत्रकारों को पता चला कि उनकी महिला सहकर्मियों को नहीं बुलाया गया है, तो उन्हें बाहर चले जाना चाहिए था। अब अफगानी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 2 तस्वीरें देखिए…

More From Author

सरकारी नौकरी:केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

चांदी इस हफ्ते ₹19,000 महंगी हुई:यह 13% बढ़ोतरी, सोना भी 4% चढ़ा; इस साल सोना ₹45,363 और चांदी ₹78,483 महंगी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *