खैरागढ़ में धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या:पत्नी की लाश आंगन में, पति का शव कमरे में लहूलुहान मिला, पड़ोसी हिरासत में

खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में ले लिया है। आरोपी, मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था। पहले ये दो तस्वीर देखिए- हत्या की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट, जांच जारी शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है। गांव में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डबल मर्डर की इस घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने हत्या के इस मामले में पुलिस से सख्त और जल्द कार्रवाई की मांग की है। ……………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायगढ़ में दशहरे के दिन सास और दामाद की हत्या:घर में मिली दोनों की लाश, गला घोंटकर मारने की आशंका; बेटी गंभीर घायल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशहरे के दिन सास और दामाद का मर्डर हुआ है, वहीं, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) को परिवार के 2 सदस्य की लाश घर में मिली है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की तेजी:82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त

जुबीन गर्ग मौत मामला, सिंगर के दो सिक्योरिटी ऑफिसर गिरफ्तार:अबतक 7 अरेस्ट; 17 दिन बाद भी असम सरकार दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं दिखा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *