सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की तेजी:82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 10 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और मेटल शेयर्स में गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल बाजार में तेजी रही शेयर बाजार में कल यानी 9 अक्टूबर को तेजी रही थी। सेंसेक्स 398 अंक की बढ़त के साथ 82,172 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही। ये 25,181 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। आज मेटल IT, और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। टाटा स्टील और HCL टेक के शेयर 2% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए।

More From Author

10 साल से लगातार बढ़ रहा स्‍टूडेंट सुसाइड रेट:किसानों से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स कर रहे आत्‍महत्‍या, एग्‍जाम स्‍ट्रेस समेत ये हैं 10 वजहें

खैरागढ़ में धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या:पत्नी की लाश आंगन में, पति का शव कमरे में लहूलुहान मिला, पड़ोसी हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *