प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। पहले फेज में एक टर्मिनल और रनवे बनाया गया है।। इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है। पहले फेज में करीब 19,647 रुपए करोड़ खर्च हुए हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल को कमल के डिजाइन में डेवलप किया गया है। दिसंबर से यहां से रेगुलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ये मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसका नाम किसान नेता डीबी पाटील के नाम पर रखा गया है। PM मोदी बुधवार दोपहर 3 बजे 2 दिन के मुंबई दौरे पर पहुंचे। उनका विमान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड हुआ। वहीं, थोड़ी देर में PM मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2B और मुंबई की पहली पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन का उद्घाटन भी करेंगे। एयरपोर्ट में अडाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी एयरपोर्ट की 5 तस्वीरें… एयरपोर्ट शुरू होने में 2 महीने का समय लगेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट खोलने में अभी 2 महीने से ज्यादा लगेंगे। दिसंबर लास्ट तक ही ये शुरू हो पाएगा। इसके पीछे की वजह- उद्घाटन के बाद इसे ORAT टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें चेक-इन, बैगेज, सिक्योरिटी और एयर ट्रैफिक सिस्टम की असली हालात में जांच होती है। इसका मोटिव यह है कि पहले दिन से ही उड़ानें सुरक्षित और बिना परेशानी के संचालित हो। पीएम मोदी मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे PM मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2B का उद्घाटन भी करेंगे, जो आचार्य अत्रे चौक से कफी पारेड तक फैला है। इसका निर्माण लगभग ₹12,200 करोड़ में हुआ है। इसके साथ ₹37,270 करोड़ लागत में बनी मेट्रो लाइन-3 (Aqua Line) का उद्घाटन भी होगा। यह मुंबई की पहली पूरी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन है। ‘मुंबई वन’ एप और स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी लॉन्च करेंगे पीएम मोदी “मुंबई वन” नाम का मोबिलिटी एप लॉन्च करेंगे, जो मेट्रो, मोनोरेल, बस और रेलवे सेवाओं को जोड़ेगा। एप से यात्री डिजिटल टिकट बुकिंग, यात्रा अपडेट और सुरक्षा सुविधा पाएंगे। साथ ही STEP स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होगा, जिसमें 2,500 बैच होंगे, महिलाओं और नई तकनीकों में प्रशिक्षण शामिल होगा, जिससे रोजगार और कौशल वृद्धि होगी। ———————- ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- भारत कभी 2G के लिए जूझता था:आज सभी जिलों में 5G कनेक्टिविटी, 1GB डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- जब मैंने ‘मेक इन इंडिया’ की बात कही थी तो कुछ लोग इसका मजाक उड़ाते थे। उन्हें जवाब मिल गया है। जो देश कभी 2जी को लेकर स्ट्रगल करता था, आज उसी देश के सभी जिले में 5जी पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
