इक्वाडोर के राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला:500 लोगों ने काफिले को घेरा, पत्थर फेंके, गोलियां चलाई; 5 गिरफ्तार

इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ पर बुधवार को कैनार प्रांत में 500 ज्यादा लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनके काफिले पर पत्थर फेंके और गाड़ी पर गोलियां चलाईं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की कार पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए, लेकिन नोबोआ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पर्यावरण और ऊर्जा मंत्री इनेस मंजानो ने मीडिया को बताया कि घटना के बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति की कार पर गोली चलाना और पत्थर फेंकना अपराध है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ राष्ट्रपति कार्यालय ने सभी संदिग्धों पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास के आरोप लगाने और मुकदमा चलाने की घोषणा की है। हमले की फुटेज… फ्यूल सब्सिडी खत्म करने पर प्रदर्शन इक्वाडोर में प्रदर्शन ईंधन (डीजल) सब्सिडी खत्म करने के फैसले के खिलाफ हो रहे हैं। राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने सितंबर में डीजल सब्सिडी हटाने का आदेश जारी किया था। सरकार का कहना है कि इससे हर साल करीब 1.1 अरब डॉलर (लगभग ₹9,000 करोड़) की बचत होगी, जिसे छोटे किसानों और ट्रांसपोर्ट कर्मियों को मुआवजा देने में इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन, आदिवासी संगठनों और छोटे किसानों का कहना है: सरकार ने हिंसा रोकने के लिए आपातकाल लगाया सब्सिडी खत्म करने के विरोध में शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने कई क्षेत्रों में आपातकाल लगा रखा है। इक्वाडोर की राष्ट्रीय आदिवासी महासंघ (CONAIE) ने पुलिस कार्रवाई को क्रूर बताया और कहा कि पांच प्रदर्शनकारियों को मनमाने तरीके से गिरफ्तार किया गया है। CONAIE पिछले दो हफ्तों से डीजल सब्सिडी हटाने के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल चला रहा है। उनका कहना है कि यह कदम छोटे किसानों और आदिवासी समुदायों पर सबसे ज्यादा असर डालेगा। राष्ट्रपति के ऐलान के बाद ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रपति बोले- कानून सबके लिए बराबर हमले के कुछ घंटे बाद नोबोआ ने कुएंका शहर में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा,’जो लोग हमें रोकना चाहते थे, उन्होंने हमला किया, लेकिन हमें डरना नहीं चाहिए। नए इक्वाडोर में ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं होंगे, कानून सब पर लागू होगा।’ रक्षा मंत्री गियान कार्लो लोफ्रेडो ने नोबोआ की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे टूटी-फूटी कार के पास खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ भी हमारे राष्ट्रपति को नहीं रोक सकता और ये संकेत है कि देश भी कभी नहीं रुकेगा।’

More From Author

गोल्ड की कीमत पहली बार ₹1.21 लाख के पार पहुंची:इस साल अब तक ₹45,637 महंगा हुआ, चांदी भी ₹1.50 लाख के ऑल टाइम हाई पर

पाकिस्तानी तालिबान के हमले में 11 PAK सैनिकों की मौत:मुठभेड़ में 19 लड़ाके भी मारे गए; भारत पर हमलावरों की मदद का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *