सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,250 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी; IT, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी 8 अक्टूबर को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 25,180 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 19 में तेजी है। टाइटन करीब 4% ऊपर है। इंफोसिस और TCS में भी 2% तक की तेजी है। टाटा मोटर्स और BEL सहित 11 शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 29 शेयर्स गिरे हैं, 21 में तेजी है। NSE के IT, फार्मा, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी है। FMCG और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार बजाज फिनसर्व ने बीमा कंपनियों के नाम बदले फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप बजाज फिनसर्व ने अपनी बीमा कंपनियों का नाम बदलकर बजाज जनरल इंश्योरेंस और बजाज लाइफ इंश्योरेंस कर दिया है। जिससे इन उपक्रमों में बजाज समूह का स्वामित्व 74% से बढ़कर 100% हो गया है। इसके साथ ही बजाज ग्रुप ने अपने इंश्योरेंस बिजनेस को ‘100% बजाज’ बना लिया है। 7 अक्टूबर को FII ने 1,441 करोड़ के शेयर्स खरीदे LG इलेक्ट्रॉनिक के IPO का आज दूसरा दिन दक्षिण कोरिया की कंपनी LG की भारतीय यूनिट LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का IPO 7 अक्टूबर से ओपन है। इस ईश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक 10.18 करोड़ शेयर्स बेच रहे हैं, जिसकी वैल्यू 15,000 करोड़ रुपए है। यह कंपनी की 15% हिस्सेदारी होगी। पूरी खबर पढ़ें… टाटा कैपिटल के IPO का आज आखिरी दिन टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज आर्म टाटा कैपिटल का IPO सोमवार (6 अक्टूबर) से ओपन है। कंपनी का यह इश्यू आज यानी 8 अक्टूबर तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा। IPO के जरिए टाटा कैपिटल 15,512 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बना रही है। पूरी खबर पढ़ें… कल बाजार में 500 अंक से ज्यादा का उतार-चढ़ाव रहा हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 137 अंक चढ़कर 81,927 पर बंद हुआ। निफ्टी में 31 अंक की बढ़त रही, ये 25,108 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि दिनभर के कारोबार में इसमें 522 अंक का उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी देखने को मिली। एयरटेल, HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड में 1.5% तक की तेजी रही। वहीं, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, इंफोसिस, SBI और HUL में 2% तक गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में तेजी और 27 में गिरावट रही। NSE के ऑटो, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़त देखने को मिली। वहीं, FMCG, IT, मीडिया, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग शेयर्स गिरकर बंद हुए। ————————– ये खबर भी पढ़ें… 1. शेयर बाजार के लिए 9 अक्टूबर अहम: दूसरी तिमाही नतीजों से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल; जानें किस दिशा में जाएगा बाजार? इस हफ्ते शेयर बाजार में 9 अक्टूबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन बाजार में बड़े मूव्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे, ग्लोबल मार्केट के संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें… 2. बिटकॉइन ऑलटाइम हाई पर, कीमत ₹1.10 करोड़ हुई: पिछले एक साल में करीब दोगुना बढ़ा; कभी 0 रुपए थी वैल्यू बिटकॉइन की कीमत पहली बार ₹1.10 करोड़ के पार पहुंच गई है। आज 5 अक्टूबर को इस क्रिप्टोकरेंसी ने ऑलटाइम हाई बनाया। 2009 में जब सतोशी नाकामोटो नाम के किसी व्यक्ति ने इसे बनाया था तब इसकी वैल्यू 0 के करीब थी। यानी, अगर उस समय आप बिटकॉइन में एक रुपए से भी कम का निवेश करते तो आज उसकी कीमत ₹1 करोड़ से ज्यादा होती। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद 25 लोगों का रेस्क्यू:हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में तापमान -0.5°C पहुंचा; बिहार के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

सक्ती पावर प्लांट की लिफ्ट गिरी, 3 मजदूरों की मौत:डभरा के आरकेएम प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान हादसा; 7 गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *