जयपुर-अजमेर हाईवे पर 2 घंटे में 200 सिलेंडर में धमाके:RTO से डरा केमिकल टैंकर ड्राइवर, LPG वाले ट्रक को टक्कर मारी, बैग में लाए शव

जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर के केबिन में आग लग गई। आग सिलेंडरों के पास पहुंची तो उनमें ब्लास्ट हो गया। एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे। 10 किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे। हादसे में एक व्यक्ति जिंद जल गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में करीब 330 सिलेंडर थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर ड्राइवर ने गाड़ी ढाबे की तरफ मोड़ दी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। हादसा दूदू (जयपुर) के मौखमपुरा के पास मंगलवार देर रात 10 बजे हुआ। हादसे में वहां खड़े पांच वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पहले देखिए हादसे से की 3 तस्वीरें… अब मैप से जानिए कहां पर हुआ था हादसा… हादसे से जुड़ी 4 बड़ी बातें… 1. ढाबे पर खड़े ट्रक में घुसा टैंकर हाईवे पर सावरदा पुलिया के पास ढाबे पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगा। रुक-रुककर 1 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे। 2. आरटीओ की गाड़ी देख टैंकर ड्राइवर ने ट्रक को मारी टक्कर ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया- मेरा ट्रक इस हादसे में जलकर खाक हो गया है। जिस समय केमिकल से भरा टैंकर जयपुर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान सामने से आरटीओ की गाड़ी आई। आरटीओ की गाड़ी को देखकर केमिकल के टैंकर ड्राइवर ने खुद को बचाने के लिए टैंकर को ढाबे में घुसा दिया। इससे टैंकर सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद स्पार्किंग हुई और आग लग गई। केमिकल के ट्रक के ड्राइवर ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन एकाएक आग फैल गई। इससे वह मौके पर ही मर गया, करीब 2 घंटे तक मौके पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले, न ही मौके पर दमकल पहुंची। 3. हादसे के बाद ट्रैफिक को किया डायवर्ट अजमेर से किशनगढ़ होते हुए जयपुर के रास्ते पर दबाव कम करने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया। किशनगढ़ से रूपनगढ़ की तरफ होते हुए गाड़ियों को जयपुर की तरफ भेजा गया। किशनगढ़ से रूपनगढ़ होते हुए जयपुर जाने के लिए 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी, जबकि किशनगढ़ से जयपुर की दूरी 115 किलोमीटर है। हादसे के कारण वाहन ड्राइवरों को 15 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ी। वहीं जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से ही टोंक रोड से डायवर्ट किया गया। 4. SMS अस्पताल मोड को अलर्ट पर रखा एसएमएस अस्पताल के नव नियुक्त अधीक्षक मृणाल जोशी ने बताया – हादसे की सूचना के बाद एसएमएस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा। प्लास्टिक सर्जन और तमाम स्टाफ इमरजेंसी में मौजूद रहा। आईसीयू बेड भी टेकओवर किए गए थे। अब देखिए हादसे से जुड़ी अन्य तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

बिरनपुर हिंसा…2 साल बाद आज से ट्रायल:CBI चार्जशीट में पुलिस पर पत्थरबाजी का जिक्र, MLA ईश्वर समेत 23 गवाहों के होंगे बयान

केमिस्ट्री के नोबेल का ऐलान आज:अंतरिक्ष में केमिकल की खोज या एंडवांस बैटरी बनाने के लिए अवॉर्ड मिल सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *