हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 6 अक्टूबर को सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 81,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की तेजी है, ये 24,920 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट है। एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस में 1% से ज्यादा की तेजी है। टाटा मोटर्स और टाटा स्टील 1 गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 में तेजी और 27 में गिरावट है। NSE के बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, ऑटो FMCG फार्मा और मेटल में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार, जापानी मार्केट 4.51% चढ़ा टाटा कैपिटल का IPO आज से ओपन, 8 तक निवेश का मौका टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज आर्म टाटा कैपिटल का IPO आज (6 अक्टूबर) ओपन हो रहा है। कंपनी का यह इश्यू 8 अक्टूबर तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा। IPO के जरिए टाटा कैपिटल 15,512 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बना रही है। पूरी खबर पढ़ें… LG इलेक्ट्रॉनिक का IPO कल ओपन होगा दक्षिण कोरिया की कंपनी LG की भारतीय यूनिट LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड 7 अक्टूबर को अपना IPO ला रही है। इस ईश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक 10.18 करोड़ शेयर्स बेच रहे हैं, जिसकी वैल्यू 15,000 करोड़ रुपए है। यह कंपनी की 15% हिस्सेदारी होगी। पूरी खबर पढ़ें… 03 अक्टूबर को DII ने 490 करोड़ के शेयर्स खरीदे शुक्रवार को बाजार में 223 अंक की तेजी रही थी 3 अक्टूबर को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 223 अंक की तेजी के साथ 81,207 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 57 अंक चढ़कर 24,894 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर्स में तेजी और 15 शेयर्स में गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में दिन के निचले स्तर से 600 अंक और निफ्टी में 150 अंक की रिकवरी आई। सुबह सेंसेक्स में 200 अंक और निफ्टी में 50 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। NSE के मेटल सेक्टर में करीब 2% और PSU बैंक सेक्टर में 1% की तेजी रही। प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी तेजी रही। वहीं ऑटो और रियल्टी सेक्टर में गिरावट रही। ————————– ये खबर भी पढ़ें… 1. शेयर बाजार के लिए 9 अक्टूबर अहम: दूसरी तिमाही नतीजों से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल; जानें किस दिशा में जाएगा बाजार? इस हफ्ते शेयर बाजार में 9 अक्टूबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन बाजार में बड़े मूव्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे, ग्लोबल मार्केट के संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें… 2. बिटकॉइन ऑलटाइम हाई पर, कीमत ₹1.10 करोड़ हुई: पिछले एक साल में करीब दोगुना बढ़ा; कभी 0 रुपए थी वैल्यू बिटकॉइन की कीमत पहली बार ₹1.10 करोड़ के पार पहुंच गई है। आज 5 अक्टूबर को इस क्रिप्टोकरेंसी ने ऑलटाइम हाई बनाया। 2009 में जब सतोशी नाकामोटो नाम के किसी व्यक्ति ने इसे बनाया था तब इसकी वैल्यू 0 के करीब थी। यानी, अगर उस समय आप बिटकॉइन में एक रुपए से भी कम का निवेश करते तो आज उसकी कीमत ₹1 करोड़ से ज्यादा होती। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
