बस्तर दशहरा में अमित शाह:मुरिया दरबार की रस्म निभाई, लोगों की समस्याएं सुनीं, ऐसे देश के पहले गृह मंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं। शाह लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल हैं। थोड़ी देर में वे सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म में शामिल हुए। यहांवे मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर और उनकी समस्याएं सुनीं। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार में शामिल हुए। अब तक इस रस्म में केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही शामिल होते थे।

More From Author

लेंसकार्ट के IPO को सेबी की मंजूरी:इश्यू से ₹8,876 करोड़ जुटाने का प्लान, नवंबर में हो सकती है लिस्टिंग

जुबीन के साथी का दावा- उन्हें मैनेजर-ऑर्गेनाइजर ने जहर दिया:हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची; सिंगर हांफ रहे थे फिर भी तैरने भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *