स्कूल लेक्चरर के 500 पद, आवेदन की आज लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी वैकेंसी, 40 साल से कम होनी चाहिए उम्र

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए एग्रीकल्चर लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर निकाली गई भर्ती के आवदेन की आज लास्ट डेट है। ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर से शुरू किए गए थे। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख, स्थान के बारे में बाद में सूचित कर दिया जाएगा। पदों की कैटेगरी जल्द जारी होगी। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयु सीमा कैंडिडेट्स की आयु एक जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 साल, अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग की ओर से पूर्व में साल 2022 में भर्ती निकाली गई थी। उसके बाद कोई भर्ती नहीं निकाली। ऐसे में दो साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। आयु सीमा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष को अधिकतम आयु में 5 साल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला को अधिकतम आयु में 10 साल और सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला को भी पांच साल की छूट मिलेगी। जबकि विधवा परित्यक्ता महिला के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी है।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:अल्बानिया के पीएम ने ट्रम्प का मजाक उड़ाया, फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों ने लगाए ठहाके

कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी:गुलमर्ग-सोनमर्ग में पहाड़ की चोटियां सफेद हुईं; बिहार-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *