वर्ल्ड अपडेट्स:अल्बानिया के पीएम ने ट्रम्प का मजाक उड़ाया, फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों ने लगाए ठहाके

अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ाया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें रामा अमेरिकी राष्ट्रपति की वर्ल्ड मैप और जियोग्राफी को लेकर उनकी समझ पर तंज कस रहे हैं। यह वीडियो डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) की बैठक का है। इसमें एडी रामा, फ्रेंच प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से कहते हैं, ‘आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि आपने राष्ट्रपति ट्रम्प के अल्बानिया और अजरबैजान के बीच किए गए शांति समझौते पर हमें बधाई नहीं दी।’ उनकी इस टिप्पणी पर मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव हंस पड़ते हैं। दरअसल, ट्रम्प दुनिया में जंग रोकने से जुड़े कई गलत दावे कर चुके हैं। ट्रम्प ने दावा किया था कि उन्होंने अल्बानिया और अजरबैजान के बीच शांति समझौता कराया है। गलती से उन्होंने आर्मेनिया के बजाए अल्बानिया का नाम ले लिया था। अल्बानियाई पीएम ने इसी पर तंज किया। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… पुतिन बोले- अमेरिका के दबाव के आगे भारत नहीं झुकेगा, भारतीय लोग अपमान बर्दाश्त नहीं करते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तेल खरीद के मुद्दे पर अमेरिकी दबाव की आलोचना की और कहा कि भारत झुकने वाला नहीं है। उन्होंने सोची शहर में गुरुवार को आयोजित वाल्दाई पॉलिसी फोरम को संबोधित करते हुए यह कहा कि पीएम मोदी कभी भी ऐसा फैसला नहीं करेंगे, जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ हो। पुतिन ने कहा कि अगर रूस के ट्रेड पार्टनर्स पर ऊंचे टैरिफ लगाए गए, तो इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा कीमतों पर पड़ेगा। कीमतें बढ़ेंगी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को मजबूरी में ब्याज दरें ऊंची रखनी होंगी, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था धीमी पड़ जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… जापान में पहली महिला PM बन सकती हैं, आयरन लेडी सना ताकेइची पांच उम्मीदवारों में सबसे मजबूत जापान में PM शिगेरू इशिबा ने 7 सितंबर 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) पार्टी में 4 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव है। जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही पीएम बनता है। ऐसे में यह चुनाव जो भी जीतेगा उसे संसद में वोटिंग के बाद PM बनाया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष पद बनने की रेस में पांच उम्मीदवार हैं। लेकिन मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच ही है। क्योडो न्यूज की तरफ से रविवार को किए गए सर्वे के मुताबिक, पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची 34.4% वोट के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी हैं, जिन्हें 29.3% लोगों का समर्थन मिला है। अगर ताकाइची यह चुनाव जीतती हैं तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। वहीं, कोइजुमी चुनाव जीतते हैं तो वे देश के सबसे युवा (45 साल) पीएम बनेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

More From Author

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला:सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,770 के स्तर पर आया, निफ्टी भी 50 अंक गिरा

स्कूल लेक्चरर के 500 पद, आवेदन की आज लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी वैकेंसी, 40 साल से कम होनी चाहिए उम्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *