जापान में पहली महिला PM बन सकती हैं:आयरन लेडी सना ताकेइची पांच उम्मीदवारों में सबसे मजबूत; देश को 5 साल में 5वां प्रधानमंत्री मिलेगा

जापान में PM शिगेरू इशिबा ने 7 सितंबर 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) पार्टी में 4 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव है। जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही पीएम बनता है। ऐसे में यह चुनाव जो भी जीतेगा उसे संसद में वोटिंग के बाद PM बनाया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष पद बनने की रेस में पांच उम्मीदवार हैं। लेकिन मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच ही है। क्योडो न्यूज की तरफ से रविवार को किए गए सर्वे के मुताबिक, पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची 34.4% वोट के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी हैं, जिन्हें 29.3% लोगों का समर्थन मिला है। अगर ताकाइची यह चुनाव जीतती हैं तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। वहीं, कोइजुमी चुनाव जीतते हैं तो वे देश के सबसे युवा (45 साल) पीएम बनेंगे। पांच दावेदार जो इशिबा की जगह लेंगे…

बहुमत नहीं मिलने पर दोबारा वोटिंग होती है LDP के अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के विधायक और सांसद के अलावा पार्टी मेंबर भी वोटिंग करते हैं। यदि पहले दौर में किसी को 51% वोट यानी स्पष्ट बहुमत न मिले, तो टॉप के दो उम्मीदवारों के बीच दूसरा दौर होता है। पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद विजेता को संसद में पीएम के लिए नामित किया जाएगा। बहुमत हासिल करने के बाद वह पीएम पद की शपथ लेगा। PM शिगेरू इशिबा ने इस्तीफा क्यों दिया शिगेरू इशिबा सितंबर 2024 में पीएम बने थे। वे पार्टी में ‘आउटसाइडर’ थे, यानी उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने वादा किया था कि महंगाई और आर्थिक समस्याओं को ठीक करेंगे, लेकिन उनका समय मुश्किल भरा रहा। 1. चुनावी हार का झटका: अक्टूबर 2024 के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) चुनाव में LDP-कोमेइतो गठबंधन बहुमत हार गया। फिर जुलाई 2025 के ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) चुनाव में भी बुरी हार हुई। पार्टी को 1955 के बाद पहली बार दोनों सदनों में बहुमत गंवाना पड़ा। 2. पार्टी का दबाव: हार के बाद पार्टी के अंदरूनी लोग इशिबा पर इस्तीफे का दबाव डालने लगे। इनका आरोप है कि इशिबा ‘बहुत उदार’ हैं, जबकि पार्टी को कंजर्वेटिव लीडर चाहिए। इशिबा ने 7 सितंबर 2025 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा- मैं पार्टी में फूट नहीं चाहता। अब नई पीढ़ी को मौका दूंगा। शिंजो आबे की पार्टी कमजोर क्यों हो रही है? जापान में शिंजो आबे सबसे लंबे समय (2006-07 और 2012-20) तक पीएम रहे । उनके ‘अबे नोमिक्स’ (आर्थिक सुधार) से जापान की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई, लेकिन 2020 में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया। 2022 में उनकी हत्या हो गई, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका था। LDP अब कमजोर हो रही है, क्योंकि पार्टी के कई स्कैंडल्स उजागर हो रहे हैं।

More From Author

चैतन्यानंद की तीन महिला सहयोगी गिरफ्तार:छात्राओं पर दबाव बनाती थीं; कई सबूत मिलने के बाद भी बाबा को पछतावा नहीं

IND vs WI अहमदाबाद टेस्ट- भारत 41 रन से पीछे:दूसरे दिन राहुल और शुभमन पारी आगे बढ़ाएंगे; वेस्टइंडीज 162 ही बना सका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *