इलॉन मस्क 500 बिलियल डॉलर की संपत्ति वाले पहले व्यक्ति:टेस्ला का शेयर बुधवार को 3.31% चढ़ा, 10 सालों में नेटवर्थ 34 गुना बढ़ी

टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क 500 बिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार बुधवार को इलॉन मस्क की नेटवर्थ 500 बिलियन डॉलर (44.33 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई थी। कल यानी बुधवार को इसके शेयर में 3.31% की तेजी रही थी, इससे उनकी नेटवर्थ में ये बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि अभी मस्क की नेटवर्थ 499.1 बिलियन डॉलर (43.99 लाख करोड़ रुपए ) है। वहीं बीते 10 सालों में मस्क की संपत्ति 34 गुना बढ़ी है। 10 सालों में 34 गुना हुई मस्क नेटवर्थ टेस्ला का शेयर 1 साल में 83.65% चढ़ा
टेस्ला का मार्केट कैप करीब 1.44 ट्रिलियन डॉलर (127 लाख करोड़ रुपए) है। इसके शेयर का प्राइस 459.46 डॉलर है। बीते 1 साल में टेस्ला के शेयर ने 78% का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 6 महीने में कंपनी का शेयर 62% चढ़ा है। भारत में टेस्ला के दो शोरूम मुंबई और दिल्ली में हैं। 12 साल की उम्र में वीडियो गेम बनाकर बेचा
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान है। उनकी नेटवर्थ 35 लाख करोड़ रुपए के करीब है। वो पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO हैं। मस्क ने 10 साल की उम्र में कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र में ‘ब्लास्टर’ नामक एक वीडियो गेम तैयार किया। इसे एक स्थानीय मैगजीन ने उनसे पांच सौ अमेरिकी डॉलर में खरीदा। इसे मस्क की पहली ‘व्यापारिक उपलब्धि’ कहा जा सकता है। 1995 में उन्होंने वेब सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2 बनाई थी। कॉम्पेक ने इस कंपनी को 1999 में 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इस डील से मस्क को कंपनी में 7% हिस्सेदारी के बदले 22 मिलियन डॉलर मिले थे। यहीं से एलन मस्क के बिजनेस की असल शुरुआत हुई। ईबे ने पेपाल को खरीदा था
मस्क ने 1999 में पेपाल बनाई थी। ईबे ने 2002 में इसे 1.5 अरब डॉलर में खरीद लिया। मस्क को इस डील से 180 मिलियन डॉलर की कमाई हुई। इसके तुरंत बाद, मस्क ने स्पेसएक्स की स्थापना की। इस कंपनी के जरिए मस्क मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाकर ह्यूमेनिटी को मल्टी प्लेनेट स्पीशीज बनाना चाहते हैं। मस्क ने टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी कंपनियां बनाई टेस्ला:टेस्ला की स्थापना 2003 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग ने की थी। इलॉन मस्क कंपनी के शुरुआती निवेशकों में से एक थे और फरवरी 2004 में उन्होंने टेस्ला में भारी निवेश किया। इसके बाद मस्क टेस्ला के चेयरमैन और फिर CEO बन गए। टेस्ला का मकसद इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आम लोगों तक पहुंचाना और सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देना था। स्पेसएक्स:स्पेसएक्स की शुरुआत इलॉन मस्क ने मार्च 2002 में की थी। उनका सपना स्पेस लॉन्च की लागत घटाना और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना था। स्पेसएक्स ने 2008 में पहला सफल रॉकेट (Falcon 1) लॉन्च किया और 2012 में इसका Dragon कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ा। न्यूरालिंक:न्यूरालिंक की स्थापना इलॉन मस्क ने 2016 में की थी। इस कंपनी का मकसद इंसानी दिमाग और कंप्यूटर को जोड़ने वाली ब्रेन-मशीन इंटरफेस तकनीक विकसित करना है। न्यूरालिंक का उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज करना और भविष्य में इंसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ बेहतर तरीके से जोड़ना है।

More From Author

ताइवान पर हमला कैसे करेगा चीन, रूस सिखा रहा:800 पेज की रिपोर्ट लीक, 2027 तक अटैक का प्लान

POK में प्रदर्शनकारियों ने 25 पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया:सेना के रास्ते बंद किए; आंदोलन में 10 लोगों की मौत, 100 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *