RSS का शताब्दी समारोह:सरकार्यवाह होसबोले ने कहा- आज देश के हर हिस्से में स्वयंसेवक मौजूद; थोड़ी देर में PM डाक टिकट और सिक्का जारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी समारोह दिल्ली के डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर शुरू हो गया है। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली में आरएसएस के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। RSS दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। मोदी स्वयं RSS के प्रचारक थे और भाजपा में आने से पहले उन्होंने एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। भाजपा अपनी वैचारिक प्रेरणा RSS से लेती है।

More From Author

छत्तीसगढ़ में 2000 जगह हिंदू सम्मेलन करेगा RSS:50 लाख घरों तक पहुंचेगा; Gen Z को जोड़ने युवा सम्मेलन, 3 लाख स्वयंसेवकों का पथ संचलन

मां के लिव-इन पार्टनर को बेटों ने मार डाला:दुर्ग में बिना शादी किए रिलेशनशिप में रह रहे थे, बच्चों को थी आपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *