राजस्थान में भारी बारिश, जयपुर में रावण के पुतले बहे:देश में 1500 मौतें, MP में सबसे ज्यादा; अक्टूबर में 15% ज्यादा बारिश संभव

देश भर से मानसून मंगलवार को खत्म हो गया, लेकिन बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। कल जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जयपुर में 2 घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। जयपुर के इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। दशहरा पर रावण दहन के लिए तैयार पुतले भी पानी में बहते दिखे। कोटा में दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला भीग गया। मौसम विभाग ने राजस्थान में दशहरे के दिन, 2 अक्टूबर को भी तेज बरसात की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस साल देश में मानसून सीजन (जून से सितंबर तक) सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई है। भारत में चार महीने के दौरान 868.6mm बारिश होती है। इस साल 937.2mm वर्षा दर्ज की गई। मौसम से जुड़ी घटनाओं में 1520 लोगों की मौत हुई। कुल मौतों में से 935 बाढ़ और भारी बारिश से हुईं, जबकि 570 लोग बिजली गिरने और आंधी-तूफान में मारे गए। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 290 मौतें दर्ज की गईं। IMD ने बताया कि बारिश का दौर अक्टूबर से दिसंबर तक जारी रहेगा। अक्टूबर में सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भी मानसून के बाद सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें… देश भर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

UPSC चेयरमैन देंगे एस्पिरेंट्स के सवालों के जवाब:दोपहर 12 बजे से लाइव होंगे अजय कुमार, जानें कैसे पूछ सकते हैं अपने सवाल

लोन सस्ते नहीं होंगे, क्योंकि महंगाई घटी:RBI ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा; GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *