कांग्रेस नेता के भतीजे ने गोली मारकर की खुदकुशी:बिलासपुर में लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग, भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की है। भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संस्कार सिंह (20) है। युवक ने घर के कमरे में आत्महत्या की है। सुसाइड करने वाला युवक पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा है। डिप्रेशन के कारण सुसाइड की आशंका है। वहीं गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

भारत के टेररिस्तान कहने से पाकिस्तान नाराज:UN में कहा- भारत हमारा नाम बिगाड़ रहा; यह हमारे देश का अपमान

मोदी के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर PAK रक्षामंत्री नाराज:कहा- मोदी बातचीत का रास्ता खत्म कर रहे, भारत के खिलाफ पाकिस्तान का 6-0 स्कोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *