स्कूल में काम नहीं करने पर बच्चे को उल्टा लटकाया,VIDEO:पानीपत में प्रिंसिपल ने डांटने के लिए ड्राइवर बुलाया, उसने रस्सियों से बांधकर पीटा

हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को बुरी तरह पीटा गया। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह काम करके नहीं गया। प्रिंसिपल ने डांटने के लिए ड्राइवर को बुलाया। ड्राइवर ने बच्चे को ऊपर वाले कमरे में ले जाकर खिड़की से रस्सियों के सहारे उल्टा लटका दिया। इसके बाद उसे खूब थप्पड़ मारे। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। बच्चे के परिवार के पास जब वीडियो पहुंचे तो वे शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। वहां प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। इसके बाद परिवार ड्राइवर के घर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। यहां से परिवारवाले सीधे मॉडल टाउन थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ 115, 127(2), 351(2) BNS, 75 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं स्कूल प्रिंसिपल का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक छात्र को थप्पड़ मारती हुई दिख रही है। प्रिंसिपल का कहना है कि उसने 2 सगी बहनों के साथ बुरा बर्ताव किया था। उसके परिवारवालों को बताकर उसे सजा दी। प्रिंसिपल के बच्चे से पिटाई के 2 PHOTOS अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… स्कूल प्रिंसिपल बोली- ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया
स्कूल प्रिंसिपल रीना ने बताया कि ड्राइवर का व्यवहार बच्चों के प्रति ठीक नहीं था। परिवारवालों ने भी कई शिकायतें की है। मैंने खुद भी उसे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा था। जिसके चलते उसे अगस्त में नौकरी से निकाल दिया था। अब इस बच्चे के परिवार वाले मेरे पास आए, तो मैं खुद उन्हें ड्राइवर के घर लेकर गई। जहां हमारे साथ उसने कुछ युवक भेजकर झगड़ा किया। परिवारवालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मैं, परिवार के साथ खड़ी हूं। वहीं, दूसरी वीडियो मैं जिन बच्चों को पीट रही हूं, उन बच्चों ने दो सगी बहनों के साथ कुछ बुरा बर्ताव किया था। बच्चों को ठीक रास्ते पर लाने के लिए मैंने परिवारवालों को बताकर ये कदम उठाया था।

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:BJP नेता ने चलवाई गोली, बॉयफ्रेंड की कटी लाश, चुनरी यात्रा में फोड़े सिर, 3 नक्सली ढेर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बांधकर पीटा…VIDEO:सरपंच की भतीजी के साथ पकड़ाया, लड़की के भाई ने बरसाई-लाठियां; बचाने आई प्रेमिका की भी पिटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *