तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़:29 लोगों की मौत, इनमें बच्चे शामिल; करूर में TVK की रैली थी

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने बताया कि हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। अभिनेता से नेता बने विजय लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बेहोश हो जाने से उन्हें अपना भाषण बीच में छोड़कर रैली से निकल गए। बताया जाता है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं। हादसे के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग में गुजर जाएं…

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:बिहार में सिपाही की 4128 वैकेंसी, DRDO में 190 भर्तियां; राजस्‍थान में श्मशान में लग रही स्‍कूल की क्‍लास

एशिया कप फाइनल से पहले भारत ने फोटो-शूट नहीं किया:सलमान बोले- उनकी मर्जी, हम जाएंगे; PCB चीफ बोले-चैंपियन को ट्रॉफी देने के लिए उत्सुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *