राजस्थान में शुक्रवार को मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले विदा हो गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों से मानसून की वापसी हो गई है। हालांकि, दोनों राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में शनिवार से अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में भी अगले तीन दिनों के दौरान तेज बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 27 से 29 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। सरकार ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। तेलंगाना के कई हिस्सों में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। हैदराबाद में बाढ़ जैसे हालात हो गए। घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। सड़कों पर भी यही हालात रहे, जिससे दिनभर ट्रैफिक जाम लगा रहा। ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में लगभग 1,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मानसून लौट गया। राज्य में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। इस मानसून सीजन 1,023 mm बारिश हुई, जो सामान्य से 40% ज्यादा है। राज्य में 47 बादल फटने, 98 बाढ़ और 148 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। इनमें 454 लोगों की मौत हुई। 498 घायल हुए और 50 अभी भी लापता हैं। राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें… देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
