रायपुर में स्टील फैक्ट्री में हादसा…6 कर्मचारियों की मौत:6 वर्कर्स घायल, इनमें 2 की हालत नाजुक, मशीन का हिस्सा गिरा, दबने से गई जान

रायपुर स्थित एक निजी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी का एक टुकड़ा गिर गया। इसी मशीनरी के नीचे काम कर रहे कर्मचारी दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…..

More From Author

तुर्किये के जवाब में भारत ने साइप्रस का मुद्दा उठाया:कहा- UN के मुताबिक समाधान हो; राष्ट्रपति एर्दोगन ने UN में कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया था

अमेरिका बोला- रूसी तेल खरीद बंद करो, तभी होगी डील:मॉडिफाइड मक्के पर भारत रियायत देने को तैयार, डिफेंस खरीद भी बढ़ाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *