दिल्ली में कॉलेज चीफ पर यौन शोषण का आरोप:17 छात्राएं बोलीं- अश्लील मैसेज भेजे, जबरन छूता था; फैकल्टी कहतीं- उसकी बात मानो

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राओं ने उसपर पर गंदी भाषा इस्तेमाल करने, अश्लील मैसेज करने और जबरन छूने का आरोप लगाया है। सभी छात्राएं इंस्टीट्यूट में EWS स्कॉलरशिप के तहत PGDM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) कर रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि कॉलेज की महिला फैकल्टी और अन्य कर्मचारी उनसे आरोपी की बातें मानने के लिए उकसाती और दबाव डालती थी। चैतन्यानंद के खिलाफ 4 अगस्त को FIR दर्ज की गई थी। 9 अगस्त को उसे पद से हटा दिया गया। अभी वह फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को यूपी के आगरा के पास उसकी लोकेशन मिली है। पुलिस ने उसकी एक वोल्वो कार जब्त की है, जिसपर फर्जी यूनाइटेड नेशन (39 UN 1) का नंबर प्लेट लगा है। इधर, इंस्टीट्यूट का संचालन करने वाली कर्नाटक के श्रृंगेरी की संस्था, दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठ ने पूरे मामले पर बयान जारी किया। पीठ ने कहा कि स्वामी चैत्यानंद का आचरण और गतिविधियां अवैध और पीठ के हितों के खिलाफ हैं। इसलिए, पीठ का उससे कोई संबंध नहीं है। इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से आरोपी की वोल्वो कार मिली
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त को मठ और उसकी संपत्तियों के एडमिनिस्ट्रेटर श्री पी.ए. मुरली ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। पूछताछ के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने चैतन्यानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाए। छात्राओं ने दावा किया कि इंस्टीट्यूट में काम करने वाले कुछ वार्डन ने उन्हें आरोपी से मिलवाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 75(2)/79/351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। CCTV फुटेज और घटनास्थल के साथ-साथ आरोपी के ठिकानों पर कई छापे मारे गए। इस दौरान, श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के बेसमेंट में एक वोल्वो कार खड़ी मिली। पता चला कि फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट 39 UN 1 वाली कार स्वामी चैतन्यानंद इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है।

More From Author

तुर्किये के राष्ट्रपति ने UN में फिर कश्मीर मुद्दा उठाया:कहा- भारत-पाकिस्तान सुरक्षा परिषद की मदद लें; 2019 से 6 बार जिक्र कर चुके

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना 270 रुपए गिरकर 1.14 लाख रुपए पर आया, चांदी 1.35 लाख रुपए किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *